अपराधनालंदाबिग ब्रेकिंगबिहार शरीफ

छठ पूजा में गांव गए भाजपा नेता-मुखिया के घर से 64 हजार नगद समेत 35 लाख की चोरी

बिहारशरीफ (नालंदा दर्पण)। बीती देर रात सोहसराय थाना क्षेत्र अंतर्गत मंसूर नगर मोहल्ला में भाजपा नेता सह बिंद प्रखंड के कथरही पंचायत के मुखिया अनिल के घर अज्ञात चोरों ने करीब 4 घंटे तक भीषण चोरी की घटना को अंजाम दिया।

पीड़ित अनिल मुखिया ने बताया कि छठ पूजा को लेकर वह अपने परिवार के साथ अपने पंचायत में गए हुए थे। इस कारण मंसूरनगर मोहल्ले स्थित मकान में अज्ञात चोरों ने भीषण घटना को अंजाम देते हुए 64 हजार नगद, महंगे आभूषण, बर्तन समेत 35 लाख रुपए मूल्य के सामग्री के ऊपर हाथ साफ कर दिया।

उन्होंने बताया कि अज्ञात चोरों ने सभी गोदरेज को बेड पर रखकर बड़े ही आराम से चोरी की घटना को अंजाम दिया। सुबह इस बात की जानकारी मोहल्लेवासियों को हुई। जिन्होंने इसकी सूचना पंचायत के मुखिया को दी गई।

हालांकि वहां पर सीसीटीवी कैमरा भी लगा हुआ है। जिसमें चोरी की वारदात रिकॉर्ड नहीं हो पाई है। फिलहाल सोहसराय थाना पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

Nalanda Darpan

वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (mukesh bhartiy) पिछले तीन दशक से राजनीति, अर्थ, अधिकार, प्रशासन, पर्यावरण, पर्यटन, धरोहर, खेल, मीडिया, कला, संस्कृति, मनोरंजन, रोजगार, सरकार आदि को लेकर स्थानीय, राष्ट्रीय एवं वैश्विक स्तर पर बतौर कंटेंट राइटर-एडिटर सक्रिय हैं।