अन्य
    Friday, May 17, 2024
    अन्य

      मुर्गी फार्म में लगी भीषण आग से 5 लाख की संपत्ति हुई खाक

      बेन (रामावतार कुमार)।  बेन थाना क्षेत्र अंतर्गत लालगंज स्थित मुर्गी फार्म में बीती देर रात आग लगने से करीब 5 लाख मूल्य की संपत्ति जलकर खाक हो गया। ग्रामीणों ने आग बुझाने का भरसक प्रयास किया, लेकिन काबू नहीं पाया जा सका।

      मुर्गी फार्म में लगी भीषण आगशहरी गांव निवासी रीमा देवी पति स्व.उपेन्द्र सिंह ने लालगंज स्थित कृषि भूमि पर मुर्गी फार्म खोल रखी थी। जिसमें हजारों की संख्या में मुर्गियाँ पाली जाती थी। किन्तु इस समय सभी मुर्गियों को बिक जाने से मुर्गी तो नहीं थे, लेकिन फार्म में रखे 70 पैकेट मुर्गी दानें, दस पंखे, एक सौ से अधिक कर्कट व अन्य सामान जलकर खाक हो गए।

      मुर्गी फार्म से आग की लपटें व धुआं निकलने पर ग्रामीण दौड़ पड़े और इसकी सूचना फार्म संचालक को दिया। सूचना पर पहुंचे फार्म संचालक ने इसकी सूचना अग्निशमन विभाग एवं स्थानीय पुलिस को दी। दमकल आने पर आग पर काबू पाया गया।

      आग लगने से फार्म स्वामी को करीब 5 लाख रुपये का नुकसान होना बताया गया है। साथ हीं शॉट सर्किट से आग लगने की बात बताई जाती है। इस घटना से फार्म संचालक काफी आहत हैं और प्रशासन से सहायता की गुहार लगा रहे हैं।

      संबंधित खबरें
      error: Content is protected !!