नालंदापर्यटनबिग ब्रेकिंगराजगीर

राजगीर मलमास मेला व्यवस्था की हो रही रोज समीक्षा, कहीं नहीं होगी पार्किंग शुल्क की वसूली

राजगीर (नालंदा दर्पण)। राजकीय राजगीर मलमास मेला को बेहतर एवं व्यवस्थित बनाने के लिए लगातार प्रयास जारी है। जिलाधिकारी द्वारा प्रतिदिन पदाधिकारियों के साथ बैठक कर सभी व्यवस्थाओं की समीक्षा की जा रही है। उनके द्वारा पदाधिकारियों से फ़ीडबैक एवं सुझाव लिया जा रहा है।

प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों के स्थलीय अनुभव के आधार पर प्राप्त फ़ीडबैक के अनुरूप मेला के बेहतर प्रबंधन हेतु छोटे-छोटे आवश्यक बदलाव भी किये जा रहे हैं। सम्पूर्ण राजगीर में श्रद्धालुओं के लिए निःशुल्क पार्किंग की व्यवस्था की गई है।

किसी भी पार्किंग स्थल पर कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। इस संबंध में अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, कार्यपालक पदाधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया है।

इसी कड़ी में जिलाधिकारी शशांक शुभंकर ने आज मेला थाना मैदान स्थिति मेला प्रशासनिक भवन में विभिन्न कार्यों के लिए निविदा के माध्यम से चयनित संवेदको के साथ बैठक किया। सभी आवासन स्थलों पर हर तीसरे दिन बेडशीट बदलने का स्पष्ट निर्देश संबंधित ऐजेंसी के प्रबंधकों को दिया गया।

ब्रह्मकुण्ड परिसर में श्रद्धालुओं के लिये पर्याप्त पेयजल की व्यवस्था के लिए ज़िग-जैग लाइन के किनारे पर्याप्त जगहों पर पानी के जार की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए लाइन के किनारे-किनारे 20 मिस्ट फैन लगाने का निर्देश दिया गया।

मेला ड्यूटी में प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों एवं कर्मियों के लिए भुगतान के आधार पर भोजन की व्यवस्था दो-तीन निर्धारित स्थलों पर करने का निर्देश दिया गया। आवश्यकतानुसार पदाधिकारियों के प्रतिनियुक्ति स्थल एवं संख्या में बदलाव को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया।

इस अवसर पर उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्त्ता, नजारत उपसमाहर्त्ता,अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सहित अन्य पदाधिकारी एवं संवेदक प्रतिनिधि उपस्थित थे।

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »
error: Content is protected !!