अपराधगाँव-जवारनालंदाबिग ब्रेकिंगराजगीर

चोर-चोर का शोर मचाने पर बदमाशों ने मिल संचालक को मारी गोली

परबलपुर (नालंदा दर्पण)। परबलपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत हरप्रसाद बिगहा गांव में देर रात लूटपाट करने आए बदमाशों ने मिल संचालक को गोली मार दी। गोली की आवाज से ग्रामीणों की जाग गए। जिसके बाद बदमाश फरार हो गए।

भागने के दौरान बदमाशों का एक कट्टा व खोखा मौके पर गिर गया। जिसे पुलिस बरामद किया। बदमाशों की संख्या चार बताई जा रही है।

वहीं परिजनों ने जख्मी 60 वर्षीय राजाराम यादव को इलाज के लिए सदर अस्पताल ले गए। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद घायल को बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया।

परिजनों ने बताया कि राजराम यादव गांव में मिल चलाते हैं। जहां बोरिंग भी है। इसके अलावा वहां कई ट्रैक्टर है। देर रात वह मिल की छत पर सो रहे थे। उसी दौरान चार बदमाश लूटपाट की मंशा से पहुंचे थे।

वे जैसे ही छत पर पहुंचे तो उनकी नींद खुल गई और वह चोर-चोर का शोर मचाने लगे। फिर बदमाशों ने उन्हें को गोली मार दी। लोगों के आने की भनक पाकर बदमाश फायरिंग करते हुए फरार हो गए।

भागने के दौरान बदमाशों का कट्टा व कुछ खोखा मौके पर गिर गया। थानाध्यक्ष अफसर हुसैन ने बताया कि पुलिस घटना की जांच में जुट गई है।

 

Nalanda Darpan

वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (mukesh bhartiy) पिछले तीन दशक से राजनीति, अर्थ, अधिकार, प्रशासन, पर्यावरण, पर्यटन, धरोहर, खेल, मीडिया, कला, संस्कृति, मनोरंजन, रोजगार, सरकार आदि को लेकर स्थानीय, राष्ट्रीय एवं वैश्विक स्तर पर बतौर कंटेंट राइटर-एडिटर सक्रिय हैं।