अन्य
    Sunday, September 8, 2024
    अन्य

      बेनः महिला के साथ दिनदहाड़े लूटपाट से पुलिस की सक्रियता पर उठे सवाल

      बेन (नालंदा दर्पण)।  बेन थाना क्षेत्र के कृपागंज निवासी प्रविन्द्र सिंह की पत्नी पूजा देवी के साथ बाईक सवार तीन लूटेरों ने लूटपाट की घटना का अंजाम देने का मामला प्रकाश में आया है।

      पीड़ित की ओर से मिली जानकारी अनुसार पूजा देवी बेन बाजार स्थित बैंक से काम कर करीब दो बजे के लगभग पैदल घर लौट रही थी।

      इसी बीच महाविगहा गांव से थोड़ी दूर पश्चिम पक्की सड़क पर बाईक सवार तीन लूटेरों ने महिला को पीछे से दबोच लिया और मुंह बंद कर दिया।

      उसके बाद महिला के गले से सोने की मंगलसूत्र, कान में पहनी झुमका, मोबाईल, पर्स में रखे नगद पंद्रह सौ रुपये, बैंक पासबुक, आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटरकार्ड के साथ साथ परिवार के तीन सदस्यों का आधारकार्ड लूट लिए।

      महिला से कान की झुमका झिनने के क्रम में महिला की कान भी फट गया। लूटेरों के भाग जानें के बाद महिला ने घटना की जानकारी बेन लौटकर थानें को दी।

      इस संबंध में थानाध्यक्ष पवन कुमार ने बताया कि महिला थाना आई थी और लिखित शिकायत की है। और जांच की बात कही गई।

      वहीं दिनदहाड़े हो रही लूटपाट की घटना से पुलिस की सक्रियता पर सवालिया निशान लोग उठा रहे हैं तथा लोगों में दहशत का भय है।

      संबंधित खबर

      error: Content is protected !!