नालंदापर्यटनबिग ब्रेकिंगबिहार शरीफ

राजगीर मलमास मेला घूमने गए अखबार हॉकर के पुत्र की पानी में डूबा मिला शव

बिहारशरीफ (नालंदा दर्पण)। राजगीर राजकीय मलमास मेला घूमने गए एक युवक का पानी में डूबा शव बरामद हुआ है। युवक की पहचान नालंदा ज़िला मुख्यालय बिहारशरीफ स्थित नईसराय मोहल्ला के भदानी गली निवासी अख़बार भेंडर सुनील कुमार का 17 वर्षीय पुत्र विकास कुमार उर्फ़ बिट्टू के रूप में हुई है।

मृतक के परिजनों ने बताया कि अचानक मेला देखने के लिए बिना बताए राजगीर चला गया। परिजनों को जैसे ही पता चला तो उसे ढूंढने निकले, लेकिन वह मिल नहीं सका। इसके बाद वे थक हारकर वापस लौट आए। इसके बाद वे स्थानीय थाना में गुमशुदगी का रिपोर्ट दर्ज कराने की तैयारी कर रहे थे, तभी अहले सुबह जब अखबार खोल कर पढ़ा तो लापता युवक की पहचान मृतक के परिजनों ने उसके कपड़े एवं अन्य चीज़ों से की। इसके बाद पुलिस को सूचित किया।

परिजनों के अनुसार मृतक विकास कुमार कटिहार में जाकर आईटीआई की परीक्षा देने के बाद जब घर लौटा तो अजीब हरक़त और बात बोलने लगा था। उसके बाद घर से अचानक लापता हो गया। फिल्हाल पुलिस ने शव को बिहारशरीफ सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »