अपराधनालंदाबिग ब्रेकिंगहिलसा

सऊदी अरब से आए अधेड़ की घर से बुलाकर हत्या कर दरवाजा पर फेंका शव

इसलामपुर (नालंदा दर्पण)। खुदागंज थाना अंतर्गत महमूदा गांव में रविवार की रात अज्ञात बदमाशों ने घर से बुलाकर पहले एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी और अगली सुबह घर के दरवाजे पर को शव फेंका दिया। मृतक के सिर पर जख्मों के निशान थे।

रात में कॉल आने पर युवक घर से निकल गया। जिसके बाद नहीं लौटा। मृतक मो. मोईन का 40 वर्षीय पुत्र मो. फैयाज है। युवक सऊदी अरब में चालक का काम करता था। ढाई माह पहले वह गांव लौटा था।

घटना की सूचना पाकर डीएसपी कृष्ण मुरारी प्रसाद मौके पर पहुंचकर घटना की जांच में जुट गए। मृतक की जेब से एक कारतूस बरामद हुआ। उसका मोबाइल गायब है। घटना के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। परिवार रंजिश से इंकार कर रहे हैं। पुलिस शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल ले गई।

खबरों के मुताबिक मृतक का ममेरा भाई माहताब ने बताया कि युवक सऊदी अरब में रहकर चालक का काम करता था। ढाई माह पहले वह घर लौटा था। रात 9:30 बजे उसके मोबाइल पर कॉल कर किसी ने बुलाया। जिसके बाद वह बाहर से ताला लगा निकल गया। अगली सुबह उसकी लाश घर के दरवाजा पर फेंकी मिली।

शव मिलने के बाद गांव में परिवार की चीख पुकार गूंजने लगी। मृतक दो बच्चों के पिता थे। ग्रामीण परिवार को ढाढ़स बंधाने में जुटे हैं।

हिलसा डीएससपी कृष्ण मुरारी प्रसाद ने बताया कि पुलिस सभी बिंदुओं को ध्यान में रखकर घटना की जांच कर रही है। मृतक की जेब से एक कारतूस मिला। उसका मोबाइल गायब है। प्रारंभिक जांच में अंदरूनी विवाद में घटना प्रतीत हो रहा है।

पुलिस जल्द ही बदमाशों की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लेगी। पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार के हवाले कर दिया गया।

मुकेश भारतीय

मुकेश भारतीय वरिष्ठ पत्रकार हैं और राजनीति, प्रशासन और स्थानीय, राष्ट्रीय एवं वैश्विक मुद्दों पर लेखन-संपादन करते हैं। More »
The unsolved mysteries of the ancient Nalanda University राजगीर पांडु पोखर एक ऐतिहासिक पर्यटन धरोहर Rajgir Sone Bhandar is the world’s biggest treasure Artificial Intelligence is the changing face of the future