खेती-बारीनालंदाबिग ब्रेकिंगहादसाहिलसा

इस्लामपुर में भीषण आग से 16 किसानों के 35-37 बीघा गेहूं की फसल राख

“ग्रामीणों ने प्रशासन से घटना की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई करने और प्रभावित किसानों को तत्काल राहत उपलब्ध कराने की अपील की है…

इस्लामपुर (नालंदा दर्पण)। इस्लामपुर प्रखंड के परशुराई गांव में उस समय हड़कंप मच गया, जब वंगठा खंधा स्थित खेतों में लगी गेहूं की फसल में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और करीब 35 से 37 बीघा में लगी गेहूं की फसल जलकर पूरी तरह राख हो गई। इस घटना से पूरे गांव में मायूसी का माहौल है।

आगजनी की इस घटना में कुल 16 किसानों की मेहनत पर पानी फिर गया। प्रभावित किसानों में महेंद्र पासवान (2 बीघा), नगीना सिंह (2 बीघा), ईश्वर प्रसाद (8 बीघा), सुरेश यादव (5 बीघा), गोलू कुमार ठाकुर (1 बीघा), संगीता देवी (1.5 बीघा), विजय चंद्रवंशी (1 बीघा), अनिल राम (1.5 बीघा), श्रवण राम (1.5 बीघा), सतेंद्र प्रसाद (5 कट्ठा), चुनु प्रसाद (3 बीघा), सच्चिदानंद प्रसाद (5 बीघा), रमाकांत शर्मा (1 बीघा), मनीष कुमार (1 बीघा), इंदु देवी (6 कट्ठा), छोटे राम (5 बीघा) और राजकुमारी देवी (5 कट्ठा) शामिल हैं।

पीड़ित किसानों का कहना है कि उन्होंने कर्ज और महाजन से पैसा लेकर काफी मेहनत से फसल तैयार की थी, लेकिन एक ही घटना ने उनकी सारी उम्मीदों को खत्म कर दिया। किसानों के अनुसार आग की लपटें इतनी तेज थीं कि कुछ ही देर में पूरी फसल जलकर खाक हो गई। काफी मशक्कत के बाद स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया गया।

घटना के कारणों का अब तक पता नहीं चल सका है। इस हादसे से किसानों को भारी आर्थिक क्षति हुई है और उनके सामने आजीविका का संकट खड़ा हो गया है। कई किसानों ने प्रशासन से जल्द मुआवजा देने की मांग की है, ताकि वे इस संकट से उबर सकें।

Nalanda Darpan

वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (mukesh bhartiy) पिछले तीन दशक से राजनीति, अर्थ, अधिकार, प्रशासन, पर्यावरण, पर्यटन, धरोहर, खेल, मीडिया, कला, संस्कृति, मनोरंजन, रोजगार, सरकार आदि को लेकर स्थानीय, राष्ट्रीय एवं वैश्विक स्तर पर बतौर कंटेंट राइटर-एडिटर सक्रिय हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.