Home चुनाव पैक्स अध्यक्ष मां और पुत्र पर जानलेवा हमला, 8-10 राउंड फायरिंग से...

पैक्स अध्यक्ष मां और पुत्र पर जानलेवा हमला, 8-10 राउंड फायरिंग से दहशत

Deadly attack on PACS president mother and son, panic due to 8-10 rounds of firing
Deadly attack on PACS president mother and son, panic due to 8-10 rounds of firing

मैरा बरीठ पैक्स लंबे समय से विवादों में रहा है। देवर-भाभी के बीच पैक्स अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर पहले भी गहमागहमी बनी रही। प्रभार सौंपने को लेकर भी विवाद हुआ। लेकिन इस बार मामला गोलीबारी तक पहुंच गया…

कतरीसराय (नालंदा दर्पण)। कतरीसराय थाना क्षेत्र के गोवर्धन बिगहा स्थित मैरा बरीठ पैक्स गोदाम पर एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। वर्तमान पैक्स अध्यक्ष मीना देवी और उनके पुत्र अमित कुमार पर जानलेवा हमला हुआ। इस दौरान 8-10 राउंड गोलियां चलाई गईं, जिससे पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

पीड़िता मीना देवी ने थाना में दर्ज शिकायत में अपने देवर और पूर्व पैक्स अध्यक्ष उपेन्द्र कुमार वर्मा सहित उनके सहयोगियों मोहित यादव, भैरो यादव और विनोद यादव पर जानलेवा हमला करने का आरोप लगाया है। उनके अनुसार जब वे अपने पुत्र अमित कुमार और सहयोगियों के साथ गोवर्धन बिगहा पैक्स गोदाम की सफाई करने पहुंचीं, तभी पूर्व पैक्स अध्यक्ष और उनके समर्थकों ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी। गोलीबारी से बचने के लिए वे किसी तरह जान बचाकर वहां से भागने में सफल रहीं।

बता दें कि मैरा बरीठ पैक्स लंबे समय से विवादों में रहा है। देवर-भाभी के बीच पैक्स अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर पहले भी गहमागहमी बनी रही थी। हाल ही में कार्यकारिणी की बैठक के दौरान प्रभार सौंपने को लेकर भी विवाद हुआ था। लेकिन इस बार मामला गोलीबारी तक पहुंच गया। जिससे पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

घटना की जानकारी मिलते ही थानाध्यक्ष सत्यम तिवारी ने तत्काल मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। उन्होंने बताया कि पुलिस गश्ती के दौरान उन्हें बरीठ गांव में गोवर्धन बिगहा पैक्स गोदाम पर फायरिंग की सूचना मिली। जांच में चार से पांच राउंड गोलियां चलने की पुष्टि हुई है।

बहरहाल, पैक्स गोदाम पर हुई गोलीबारी से ग्रामीणों में भय व्याप्त है। आमजन इस संघर्ष से चिंतित हैं और दबी जुबान में कह रहे हैं कि पैक्स में वर्चस्व की यह लड़ाई आगे क्या रूप लेगी। वहीं सदस्य भी असमंजस में हैं कि इस विवाद का समाधान कैसे निकलेगा।

[web_stories title=”true” excerpt=”false” author=”true” date=”false” archive_link=”true” archive_link_label=”” circle_size=”150″ sharp_corners=”false” image_alignment=”left” number_of_columns=”1″ number_of_stories=”4″ order=”DESC” orderby=”post_date” view=”carousel” /]

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

error: Content is protected !!
Exit mobile version