Thursday, February 12, 2026
अन्य

    हिलसा उप कारा में बंद नगरनौसा के कैदी की मौत, परिजनों का हंगामा, जाँच में जुटी पुलिस

    हिलसा (नालंदा दर्पण)। हिलसा उप कारा में बंद नगरनौसा थाना के दमोदरपुर बल्धा गांव निवासी 65 वर्षीय टुन्ना पासवान नामक कैदी की स्थानीय सदर अस्पताल में ईलाज के दौरान मौत हो गई। जिसके बाद मृतक के परिजनों ने लापरवाही का आरोप लगाकर जमकर हंगामा किया।

    Death of a prisoner of Nagarnausa lodged in Hilsa sub jail uproar of family members police engaged in investigation 2बताया जाता है कि टुन्ना पासवान ने बैंक से कर्ज लिया था और समय पर नहीं चुकाने पर बैंक ने नगरनौसा थाना में भादवि की धारा 420 के तहत मुकदमा दर्ज कराया था। उसी मामले में पुलिस ने पकड़ कर टुन्ना पासवान को जेल भेज दिया था।

    पिछले एक सप्ताह से जेल में बंद टुन्ना पासवान की तबियत खराब चल रही थी। पिछले बुधवार को जेल प्रशासन ने उन्हें ईलाज के लिए स्थानीय स्दर अस्पताल में भर्ती कराया था। जहाँ आज सुबह उनकी मौत हो गई।

    इसकी सूचना मिलते ही पुलिस-प्रशासन महकमा में हड़कंप मच गई है। परिजनों ने जेल-अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाया है। फिलहाल पुलिस इस मौत मामले की जाँच में जुटी है।

     

    Nalanda Darpanhttps://nalandadarpan.com/
    नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके।

    आपकी खबरें