Home नालंदा दुःसाहसः बदमाशों ने पत्नी के सामने पति को गोलियों से भून डाला

दुःसाहसः बदमाशों ने पत्नी के सामने पति को गोलियों से भून डाला

0

ग्रामीणों की मानें तो गांव के दो पक्षों  में एक पोखर में मछली मारने को लेकर विवाद चला आ रहा है। उसी विवाद में  आज अचानक बदमाशों ने घेरकर एक पक्ष के युवक लोहा सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी

नालंदा दर्पण डेस्क। आज मंगलवार की अहले सुबह साढ़े आठ बजे मानपुर थाना क्षेत्र के धनुकी गांव में बदमाशों ने पत्नी के सामने ही पति की गोलियों से छलनी कर दिया। पत्नी जान बख्शने को गिड़गिड़ाती रही, लेकिन बदमाशों ने एक न सुनी और ताबड़तोड़ सात गोलियां दाग दीं।

NALANDA OVER CRIMEमृतक उसी गांव निवासी सीताराम प्रसाद के 42 वर्षीय पुत्र रघुवीर प्रसाद उर्फ लोहा सिंह बताया जाता है। सूचना मिलते ही मानपुर थाना पुलिस पहुंची और वारदात स्थल से सात खोखा बरामद करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए बिहार शरीफ सदर अस्पताल भेज दिया।

परिजनों की मानें तो अपनी पत्नी सुनीता देवी के साथ मवेशी चराने निकला था। उसी दौरान पहले से घात लगाए बदमाशों ने घेर लिया और ताबड़तोड़ फायरिग कर 7 गोलियां मार दीं। गोलियां युवक के हाथ व सिर में लगी। जिससे उसकी मौत मौके पर ही हो गई।

परिजनों के अनुसार मृतक भाड़े की बोलेरो का चालक था। बदमाशों ने उसे गोली मारने के बाद शव को जलाने का भी प्रयास किया। परंतु सफल नहीं हो सके।

error: Content is protected !!
Exit mobile version