Home नालंदा अब 45 दिन में पूरा होगा बिहारशरीफ स्मार्ट सिटी परियोजना !

अब 45 दिन में पूरा होगा बिहारशरीफ स्मार्ट सिटी परियोजना !

बिहार शरीफ (नालंदा दर्पण)। बहुचर्चित बिहारशरीफ स्मार्ट सिटी परियोजना को पूरा करने के लिए अब केवल 45 दिन शेष बचे हैं। इतने समय में सभी कार्य को पूरा करना है।

खबरों के अनुसार बिहारशरीफ स्मार्ट सिटी योजना के तहत करीब 500 करोड़ रुपए की लागत खर्च से निर्माणाधीन तीन बड़ी परियोजनाएं, जिनमें फ्लाईओवर का निर्माण, स्मार्ट फोरलेन एवं सीवरेज एंड ड्रेनेज सिस्टम शामिल हैं।

शहर की सड़कें इन तीनों बड़ी परियोजनाओं का कार्य पूरा करने का समय जून-2024 निर्धारित है। इतने कम समय में इन तीनों बड़ी परियोजनाओं का सभी कार्य पूरा होना संभव नहीं दिख रहा है। लेकिन परियोजना से जुड़े अधिकारी कार्य पूरा कर लेने का दावा कर रहे हैं।

हालांकि उनका दबी जुबान यह भी कहना है कि उक्त तीनों बड़ी परियोजनाओं के कार्य को समय पर पूरा करने के लिए दिन-रात काम जारी है, लेकिन कार्य इतने बाकी बचे हुए हैं कि उसे निर्धारित समय में पूरा कर पाना संभव नहीं दिख रहा है।

बकौल अधिकारी, फ्लाईओवर के बाकी बचे छह पिलरों का निर्माण कार्य पूरा कर लिया गया है। सोगरा कॉलेज मोड़ की ओर फ्लाई ओवर का आरी वॉल का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है।

दो पिलरों के बीच स्लैब चढ़ाने का कार्य चल रहा है। पिलरों पर चढ़ाने के लिए स्लैब बनकर तैयार है। फ्लाईओवर के कुछ पिलरों का फ्लैंक बनाया जाना है। समय पर कार्य पूरा करने की हर संभव कोशिश की जारी है।

वहीं स्मार्ट फोरलेन में भी यहीं स्थिति है। नाला निर्माण कार्य मछली मंडी तक लगभग पूरा होने को हैं। अंडरग्राउंड केबलिंग के लिए पाइप डाले जा रहे हैं। सड़क निर्माण के लिए मुख्य मार्ग से मिट्टी हटाने का कार्य किया जा रहा है।

सीवरेज सिस्टम का निर्माण कार्य भी तेजी से चल रहा है। तीनों बड़ी परियोजनाओं का कार्य दिन-रात किया जा रहा है। ताकि निर्माण कार्य को समय पर परा किया जाए।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version