नालंदाबिग ब्रेकिंगबिहार शरीफ

दैनिक जनता दरबार में जिलाधिकारी ने 29 आवेदकों की समस्याओं को सुना, दिया कार्रवाई का निर्देश

बिहारशरीफ (नालंदा दर्पण)। दैनिक जनता दरबार में जिलाधिकारी शशांक शुभंकर ने आज 29 लोगों की समस्याओं को सुना तथा समस्याओं के निदान हेतु संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया।

एक आवेदक द्वारा बताया गया कि दबंग पड़ोसी द्वारा उनकी रैयती जमीन पर जबर्दस्ती नाली का निर्माण किया जा रहा है। जिलाधिकारी ने अंचलाधिकारी एवं थाना प्रभारी को कार्रवाई का निर्देश दिया।

कुछ स्थानीय महिलाओं द्वारा बिहार शरीफ में उपयुक्त स्थल पर योगा हेतु शेड/हॉल का निर्माण कराने का अनुरोध किया गया। जिलाधिकारी ने उपयुक्त स्थल चिन्हित कर आगे की कार्रवाई की बात कही।

हरनौत के एक परिवादी द्वारा द्वारा बताया गया कि रास्ते की जमीन को पड़ोसी द्वारा अवरुद्ध किया जा रहा है। जिलाधिकारी ने अंचलाधिकारी एवं थाना प्रभारी को कार्रवाई का निर्देश दिया गया।

विभिन्न प्रकार के सामाजिक सुरक्षा पेंशन बाधित रहने से संबंधित तीन अलग अलग मामले को लेकर जिलाधिकारी ने सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा कोषांग को दूरभाष पर त्वरित कार्रवाई का निर्देश दिया।

कुछ मामलों की सुनवाई लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम के तहत सुनिश्चित करने हेतु जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी को निर्देश दिया गया। अन्य आवेदनों को भी संबंधित विभाग के पदाधिकारियों को भेजते हुए समाधान हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया।

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »