अपराधनालंदाबिग ब्रेकिंगहिलसा

Domestic crime: एकलौती बहू ने सास पर डाला खौलता माड़, हालत गंभीर

बिहारशरीफ (नालंदा दर्पण)। Domestic crime: एकंगरसराय थाना अंतर्गत मदनपुर गांव में एकलौती बहू ने अपनी बूढ़ी सास के शरीर पर तसली में खौलता हुआ चावल-पानी (माड़) को डाल दिया, जिससे वह गंभीर रूप से जलकर जख्मी हो गयी।

पुलिस ने इस घटना को गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्रवाई करते हुए जख्मी पीड़िता उर्मिला देवी को इलाज के लिए एकंगरसराय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां चिकित्सक ने गम्भीर स्थिति को देखते हुए पावापुरी विम्स अस्पताल रेफर कर दिया है।

पीड़िता मदनपुर निवासी स्व. बल्लम प्रसाद की पत्नी उर्मिला देवी ने एकंगरसराय थाने में पुत्रवधू रीतू देवी एवं पुत्रवधू के माता-पिता के विरुद्ध आवेदन दिया है।

उन्होंने बताया कि बीती संध्या में पुत्रवधू रीतू देवी तसली में चावल बना रही थी और वे घर की आंगन में बैठी हुई थी। इसी बीच पुत्रवधू रीतू देवी ने बेवजह गंदी-गंदी गाली देने लगी। जब वे गाली देने से मना किया तो वह बोली कि ठहरो आज तुमको जलाकर जान मार देती हूं और आनन-फानन में चूल्हे पर तसली में बन रहा चावल समेत खौलता पानी को शरीर पर डाल दिया। लिहाजा वे बुरी तरह से जलकर जख्मी हो गयी। वे मौत से जूझ रही हैं।

पीड़िता ने बताया कि कुछ दिन पूर्व बहू रीतू देवी के माता एवं पिता दोनों मदनपुर गांव आकर उनके साथ भी गाली गलौज व मारपीट की थी। वे दोनों अपनी बेटी को कहकर गए थे कि इस बूढ़ी को जान से मार देना, समझ लेंगे। इस घटना के बाद आरोपी बहू रीतू देवी घर छोड़कर फरार हो गयी है।

घटना की सूचना पाकर पीड़िता के अन्य परिजन मदनपुर गांव पहुंचे और जख्मी को थाना लाया। जहां से  घर में सास बहू दोनों रहती थीं। पीड़िता का एकलौता पुत्र राजेश कुमार दिल्ली प्राइवेट कंपनी में काम करता है। वह अभी दिल्ली में है।

Mukesh Bhartiy

वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

The unsolved mysteries of the ancient Nalanda University राजगीर पांडु पोखर एक ऐतिहासिक पर्यटन धरोहर Rajgir Sone Bhandar is the world’s biggest treasure Artificial Intelligence is the changing face of the future