शादी मंडप से दूल्हा फरार, बिन शादी लौटी दुल्हन, सात पर FIR दर्ज

• मंडप सजा, जयमाला हुई, लेकिन दूल्हा शादी से पहले गायब। • खुदागंज में विवाह समारोह को लेकर कोलाहल। • रिश्तेदारों के साथ दूल्हे के घर पहुँचा दुल्हन पक्ष। • दहेज में दो लाख रुपये और बाइक मांगने का आरोप। • सही मुहूर्त न होने से शादी रद्द। • हार-थककर दर्ज करवाई FIR, मामला पुलिस के पास। • दहेज-लोभ पर बढ़ती चिंताएँ, सामुदायिक प्रतिक्रिया। • दुल्हन के परिजनों की मिन्नतों के बाद भी नहीं मानी बात। • पुलिस की पड़ताल जारी।

इस्लामपुर (नालंदा दर्पण)। नालंदा जिले के खुदागंज थाना क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां शादी का मंडप सजा, जयमाला भी हुई, लेकिन ऐन वक्त पर दूल्हा फरार हो गया। बाद में जब दुल्हन पक्ष दूल्हे को खोजते हुए उसके घर पहुंचा तो मामला दहेज मांग पर अटक गया और शादी टूट गई। अब इस पूरे प्रकरण में दूल्हा समेत सात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार शादी को लेकर दोनों परिवारों में उत्सव का माहौल था। गाजे-बाजे के साथ वारात दुल्हन के घर पहुंची। मंडप में रस्में निभाई गईं और हंसी-खुशी के बीच दूल्हे ने दुल्हन के गले में जयमाला भी डाल दी। इसके बाद शादी के मुहूर्त की प्रतीक्षा की जा रही थी।

लेकिन जैसे ही सही मुहूर्त आया और दुल्हन पक्ष वरात में ठहरे दूल्हे को लेने पहुंचा, वहां हड़कंप मच गया। दूल्हा मौके से गायब था। पहले तो लोगों ने इसे मजाक या गलतफहमी समझा, लेकिन काफी खोजबीन के बाद भी जब दूल्हे का पता नहीं चला तो कोलाहल मच गया।

वरात में आए रिश्तेदारों की मदद से दुल्हन पक्ष दूल्हे के घर पहुंचा। वहां देखा गया कि दूल्हा अपने घर पर आराम से मौजूद है। उसे समझा-बुझाकर वापस लाया गया और शादी संपन्न कराने की कोशिश की गई। इसी दौरान दूल्हा और उसके परिजनों ने शादी के बदले दो लाख रुपये नकद और एक बाइक की मांग रख दी।

दुल्हन पक्ष ने काफी मिन्नतें कीं, लेकिन दूल्हा अपनी मांग पर अड़ा रहा। देखते-देखते शादी का मुहूर्त भी निकल गया और विवाह नहीं हो सका। अंततः हार-थककर दुल्हन के परिजनों ने खुदागंज थाना में दूल्हा समेत सात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया।

पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। इस घटना के बाद इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं और लोग इसे दहेज लोभ और अमानवीय व्यवहार का उदाहरण बता रहे हैं।

इस्लामपुर से नालंदा दर्पण के लिए पत्रकार रामकुमार वर्मा की रिपोर्ट।

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker