नालंदाबिग ब्रेकिंगहिलसा

करंट से युवक की मौत  से आक्रोशित ग्रामीणों ने किया बिहटा सरमेरा मुख्य सड़क जाम

नगरनौसा (नालंदा दर्पण)। स्थानीय थाना क्षेत्र के महानंदपुर गांव निवासी अरविंद महतो के 30 वर्षीय पुत्र विक्की कुमार की बिजली करंट के चपेट में आने से मौत हो गई है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मृतक खेत जोतने के लिए पावरट्रेलर से जा रहा था कि रास्ते पर बिछे करंट प्रवाहि बिजली के तार किसी तरह से पावरट्रेलर के फार में उलझ गया। जिसके चलते उसकी मौत घटना स्थल पर ही हो गई।

Due to the death of the youth the angry villagers blocked the Sarmera main road 1इस हादसा के बाद मुआवजे को मांग लेकर मृतक के परिजनों एवं ग्रामीणों ने नगरनौसा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के पास बिहटा सरमेरा मुख्य सड़क मार्ग पर शव को रख जाम कर दिया और खूब हंगामा किया। इस दौरान दोनों तरफ सैकड़ों वाहनों की लंबी कतार लग गई।

इस दौरान पुलिस-प्रशासन के लाख समझाने के बाबजूद लोग सड़क पर अड़े रहे। नगरनौसा प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रेम रंजन ने बतौर तत्काल सहायता राशि 20 हजार रुपए भी दिए।

अंततः जब बिजली विभाग ने चार लाख के मुआवजा का आश्वासन पीड़ित मृतक के परिजनों को दिया, तब जाकर जाम टूटा और आवागमन शुरु हो सका।

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »