अस्थावां प्रखंड प्रमुख और उपप्रमुख की गई कुर्सी, सरमेरा में उठा-पटक जारी

नालंदा दर्पण डेस्क। अस्थावां प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित सभागार कक्ष में मंगलवार को गुप्त मतदान में अविश्वास प्रस्ताव में प्रमुख व उपप्रमुख की कुर्सी हिल गयी। प्रखंड प्रमुख की विभिन्न कार्यप्रणाली से क्षुब्ध होकर पंचायत समिति सदस्यों ने प्रमुख व उपप्रमुख के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया था।

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दो साल पूरे होते ही विभिन्न पंचायतों के विरोधी पंचायत समितियों ने एकजुट होकर प्रखंड प्रमुख पिंकी देवी व प्रखंड उपप्रमुख शिशुपाल पासवान के खिलाफ गोलबंद होकर अविश्वास प्रस्ताव लाया था।

कार्यपालक पदाधिकारी सह बीडीओ सीमा कुमारी ने बताया कि गुप्त वोटिंग करायी गयी, जिसमें प्रमुख पिंकी देवी के खिलाफ 12 तथा उपप्रमुख के खिलाफ 11 वोट पड़े हैं। वर्तमान प्रमुख पिंकी देवी के पक्ष में 11 तथा वर्तमान उपप्रमुख शिशुपाल कुमार के पक्ष में 10 वोट मिले हैं, प्रखंड क्षेत्र में कुल 23 पंचायत समिति सदस्य हैं, जिनमें एक वोट को रद्द किया गया।

इसके बाद अब जिलाधिकारी को मतदान करने के लिए पत्र लिखा जायेग। उसके बाद मतदान की तारीख तय होने के बाद मतदान की प्रक्रिया करायी जायेगी। उन्होंने बताया कि सरमेरा के सीओ शिवनंदन सिंह तथा प्रखंड पदाधिकारी गौतम पटेल व प्रशासन की कड़ी सुरक्षा के बीच शांतिपूर्वक गुप्त मतदान कराया गया।

सरमेरा में प्रमुख की कुर्सी के लिए उठा-पटक जारीः उधर, सरमेरा प्रखंड प्रमुख संकेत कुमार चंदन के विरुद्ध पंचायत समिति सदस्यों के द्वारा दिये गये अविश्वास प्रस्ताव को लेकर स्थानीय राजनीतिक उठा- पटक चरम सीमा पर है।

कार्यपालक पदाधिकारी सह बीडीओ ने बताया कि दिये गये आवेदन के आलोक में अविश्वास प्रस्ताव की विशेष बैठक अध्यक्ष के निर्देशानुसार 11 जनवरी को निर्धारित की गयी है। विशेष बैठक की लिखित सूचना पंसस के सभी सदस्यों को दे दी गयी है। विशेष बैठक में मात्र 24 घंटे शेष रह गये है।

विपक्षी सदस्यों द्वारा अविश्वास प्रस्ताव का आवेदन सौंपे जाने के बाद से ही सता एवं विरोधी पक्ष अपने- अपने सदस्यों के साथ किसी गुप्त स्थान पर भूमिगत है। दोनों पक्षों के सदस्यों के समर्थकों द्वारा अपने-अपने तर्क एवं कयास लगाये जा रहे हैं।

इस प्रखंड की आठ पंचायतों के पंचायत समिति सदस्यों की कुल संख्या 12 है जिनमें तीन पुरुष एवं नौ महिलाएं शामिल हैं।

[embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=a1VyarsT3qE[/embedyt]

राजगीर मकर संक्रांति मेला की तैयारी जोरों पर, यहाँ पहली बार बन रहा जर्मन हैंगर

सोहसराय थानेदार का वायरल हुआ भरी भीड़ में गाली-गलौज करता वीडियो

BPSC टीचर्स को यूं टॉर्च की रौशनी में अपना लेक्चर झाड़ गए KK पाठक

जानें राजगीर के लिए क्यों खास है वर्ष 2024 ?

अंग्रेजी शराब कारोबार में संलिप्त अजीबोगरीब गिरोह का भंडाफोड़

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker