अन्य
    Saturday, July 27, 2024
    अन्य

      जानें कैसे हुई राजगीर राजकीय मकर मेला की बंदोबस्ती

      नालंदा दर्पण डेस्क। राजगीर मेला शुरू होने से चार दिन पहले राजकीय मकर मेला की बंदोबस्ती नगर परिषद द्वारा की गयी है।

      नगर परिषद की सभापति जीरो देवी और उपाध्यक्ष मुन्नी देवी की मौजूदगी में नगर परिषद कार्यालय में खुली डाक से मकर मेले की बंदोबस्ती मंगलवार को की गयी है।

      सहायक समाहर्ता सह नगर कार्यपालक पदाधिकारी दिव्या शक्ति द्वारा बंदोबस्ती की गयी है। अधिक बोली बोलने वाले सबलपुर के निर्भय कुमार त्यागी के नाम मकर मेले की बंदोबस्ती इस साल की गयी है।

      कार्यपालक पदाधिकारी ने बताया कि 45 हजार रुपये में मेले की बंदोबस्ती की गयी है। पिछले साल मकर मेले की बंदोबस्ती 40 हजार 250 रुपये में की गयी थी। इस बार पिछले साल की तुलना में करीब पांच हजार रुपये अधिक में बंदोबस्ती की गयी है।

      उन्होंने बताया कि मकर मेले की बंदोबस्ती के लिए महेश यादव, निर्भय कुमार त्यागी और राजेश मालाकार द्वारा खुला डाक में भाग लिया गया। 45 हजार की सर्वाधिक बोली लगाकर निर्भय कुमार त्यागी ने मेले की बंदोबस्ती अपने नाम करायी है। 44 हजार रुपये की बोली लगाकर राजेश मालाकार दूसरे स्थान पर रहे।

      इस अवसर पर स्थाई सशक्त समिति के सदस्य डॉ अनिल कुमार, सुषमा कुमारी और अजय यादव के अलावा सिटी मैनेजर रवीश चंद्र वर्मा भी मौजूद थे।

      [embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=a1VyarsT3qE[/embedyt]

      संबंधित खबर

      error: Content is protected !!