Home नालंदा जिप अध्यक्ष पद पर चंडी की पिंकी और उपाध्यक्ष पद पर इसलामपुर...

जिप अध्यक्ष पद पर चंडी की पिंकी और उपाध्यक्ष पद पर इसलामपुर की ई.अनुराधा निर्वाचित

"इस चुनाव में प्रेक्षक के रूप में पटना अपर समाहर्ता राजीव श्रीवास्तव सहित जिले के अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे...

नालंदा दर्पण डेस्क। नालंदा में जिला परिषद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चुनाव संपन्न हो गया। जिले के चंडी प्रखंड के पश्चिमी से सदस्य पिंकी कुमारी ने अध्यक्ष पद पर जीत हासिल की। जबकि इसलामपुर प्रखंड दक्षिणी जिला परिषद सदस्या ई.अनुराधा देवी निर्विरोध उपाध्यक्ष पद के लिए चुनी गई।

इसलामपुर प्रखंड दक्षिणी जिला परिषद सदस्या ई.अनुराधा देवीजिला मुख्यालय बिहार शरीफ हरदेव भवन में डीएम योगेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के लिए चुनाव हुआ।

जिला परिषद के सभी 34 सदस्यों को पहले शपथ दिलाई गई। साथ ही डीएम योगेन्द्र सिंह ने सभी सदस्यों को मध निषेध की भी शपथ दिलाई और शपथ पत्र पर हस्ताक्षर कराया।

उसके बाद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद पर चुनाव प्रक्रिया शुरू की गई। अध्यक्ष पद के लिए दो दावेदार सामने आए। रहूई पूर्वी से कृति देवी तथा चंडी पश्चिमी से पिंकी कुमारी। दोनों के नामांकन जांच में सही पाए जाने के बाद वोटिंग कराई गई।

पिंकी कुमारी को 25 सदस्यों का समर्थन मिला तो वहीं कृति देवी को महज सात सदस्यों का ही समर्थन मिल सका। जबकि दो सदस्यों का मत अवैध घोषित किया गया।

इस प्रकार चंडी पश्चिमी से पिंकी कुमारी नालंदा जिला परिषद की नयी अध्यक्ष चुनी गई।वह चंडी प्रखंड से आनेवाली चौथी अध्यक्ष होंगी। वहीं उपाध्यक्ष पद के लिए अनुराधा देवी निर्विरोध चुनी गई।

चंडी के पत्रकार के लाल ने राष्ट्रीय कबड्डी स्पर्धा में बनाई जगह

निजी स्कूल शिक्षिका से चंडी प्रखंड की ‘फर्स्ट लेडी’ बन गई निशा, चुनी गई प्रमुख

इसलामपुर प्रखंड में नव निर्वाचित जनप्रतिनिधियों को शपथ ग्रहण करवाया

गोलीबारी मामले में भुतहाखार पंचायत समिति सदस्य भुवनेश्वर बिन्द गिरफ्तार

नालंदा जिला परिषद अध्यक्ष-उपाध्यक्ष का चुनाव निर्विरोध होना तय, क्योंकि…

1 COMMENT

Comments are closed.

Exit mobile version