अपराधनालंदाबिग ब्रेकिंगबिहार शरीफ

8 दिनों बाद भी बस मालिक पुत्र का नहीं मिला सुराग, बिहार थाना में अपहरण का मामला है दर्ज

बिहार शरीफ (आशीष कुमार)। बिहार थाना इलाके के गढ़पर निवासी बस मालिक अंजय कुमार का 21 वर्षीय पुत्र आकर्ष कुमार पिछले 1 जून से लापता है। 8 दिनों बाद भी उसका कोई सुराग नहीं मिलने पर अनहोनी की आशंका से परिजनों का रो रो का बुरा हाल है।

इस संबध में नगर थाना में 1 जून को लापता होने का मामला दर्ज कराया गया है । पिता अंजय कुमार और मां बबली कुमारी का आरोप है कि पुलिस उनके बच्चे को खोज बीन करने में सही से सहयोग नहीं कर रहा है।

उन्होंने बताया कि 1 जून को उनका पुत्र अपने दोस्त के साथ परीक्षा देने पटना गया था। उसके बाद से वह नहीं लौटा काफी खोजबीन के बाद जब कुछ पता नहीं चला तब थाना में प्राथमिकी दर्ज कराया।

हालांकि पुलिस दोस्त को हिरासत में लेकर पूछताछ की है। मगर अब तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है। दोस्त कभी साथ नहीं रहने तो कभी गंगा नदी में छलांग लगाने की बात कह रहा है। जबकि पटना में सीसीटीवी फुटेज में दोनो एक साथ देखा गया है।

उनका मानना है कि पुलिस अगर उसके दोस्त से सख्ती से पूछताछ करे तो सच्चाई सामने आ जाएगा।

सदर डीएसपी डॉ. शिब्ली नोमानी ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर सभी बिंदुओं पर जांच चल रही है। प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि युवक आत्महत्या कर लिया है। अनुसंधान अभी जारी हैं। दोस्तों को भी हिरासत में लेकर पूछताछ की गई है।

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »