अन्य
    Saturday, July 27, 2024
    अन्य

      इसलामपुर नगर परिषदः पुलिस-प्रशासन के कड़े बंदोवस्त के बीच मतदान कल

      इसलामपुर (नालंदा दर्पण)। इसलामपुर नगर परिषद चुनाव को लेकर मुख्य, उपमुख्य पार्षद और वार्ड पार्षद के चुनावी मैदान में 127 प्रत्याशी अपना भाग्य को अजमा रहे हैं।

      जिसमें मुख्य पार्षद के पद पर 9 और उपमुख्य पार्षद के पद पर 13 तथा 26 वार्ड में वार्ड पार्षद के पद पर 105 प्रत्याशी शामिल है। जिसमे 21 वार्ड में 1 प्रत्याशी रहने से निर्विरोध निर्वाचित कर दिया गया है।

      सीओ अनुज कुमार ने बताया कि मतदाता सूची का प्रकाशन कर दिया गया है। 9 जून को मतदान होगा। इसके लिए प्रशासन की ओर से तैयारी पूरा कर लिया गया है। यहाँ पुरुष मतदाता की संख्या 18326 और महिला मतदता की संख्या 16623 व 1 अन्य हैं। 51 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इसमें खानकाह हाई स्कूल में दो मतदान केंद्र मॉडल हैं। जबकि सुभाष हाई स्कूल में दो मतदान केंद्र पींक है।

       प्रशासन के द्वारा फ्लैग मार्च कर कोविल, वरडीह, वुद्घदेवनगर, मठपर सहित सभी मतदान केंद्र का जायजा लिया गया है।

      उन्होंने बताया कि सभी मतदान केंद्रों पर पुलिस बलों की तैनाती रहेगी। मतदाताओं से निर्भिक होकर निष्पक्ष रूप अपना मत का प्रयोग करने का अपील किया गया है। मतदान के दौरान शांति भंग करने वाले असमाजिक तत्वों पर पैनी नजर रखी जाएगी। इसके लिए 27 मजिस्ट्रेट को तैनाती किया गया है। इसके अतिरिक्त 14 भ्रमणशील मजिस्ट्रेट रहेंगे। जिसमें 8 सेक्टर मजिस्ट्रेट, 4 जोनल मजिस्ट्रेट, 2 सुपर जोनल मजिस्ट्रेट शामिल हैं।

      इस मौके पर डीएसपी कृष्ण मुरारी, एसडीओ सुधीर कुमार, थानाध्यक्ष के अलावे पुलिस बल मौजूद थे।

      संबंधित खबर

      error: Content is protected !!