अपराधगाँव-जवारनालंदाबिग ब्रेकिंगबिहार शरीफ

किसान को गोलियों से भूना, हत्यारों को पकड़ने में जुटी पुलिस

बिहारशरीफ (नालंदा दर्पण)। हरनौत प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत गोखुलपुर ओपी थाना के पकड़िया गांव में खेत की सिंचाई करने जा रहे किसान संतोष यादव को गांव के ही बदमाशों ने गोलियों से छलनी कर दिया। जिससे उनकी मौके पर मौत हो गई। इस जघन्य वारदात के पीछे रुपए की लेनदेन की बात सामने आ रही है।

बताया जाता है कि बीती देर रात संतोष यादव अपने दो अन्य सहयोगियों के साथ खेत पटवन करने जा रहे थे कि उसी दौरान पूर्व से घात लगाए गांव के ही बदमाशों ने उन्हें  घेरकर ताबड़तोड गोलियां बरसा दी। उसमें से पांच गोली लगने से उनकी तत्काल मौत हो गई। इस पूरे वारदात को सुनियोजित तरीके से अंजाम दिया गया है।

इस घटना की जानकारी मिलते ही गोखुलपुर ओपी थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए बिहार शरीफ सदर अस्पताल भेज दिया।

फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। इस मामले में अभी तक किसी की गिरफ्तारी की कोई खबर नहीं है।

अभिभावकों का शॉपिंग मॉल बना बिहारशरीफ का RPS स्कूल

अतंर्राष्ट्रीय पर्यटन नगर राजगीर की बड़ी मुसीबत बने फुटपाथी दुकानदार

नालंदा में इन 10 सरकारी स्कूलों की हुई अकाल मौत, जानें वजह

नालंदा के इन 420 फर्जी नियोजित शिक्षकों की काउंसलिंग पटना में शुरु

गर्मी की छुट्टी को लेकर शिक्षा विभाग का नया आदेश, जानें कैसे खुलेंगे स्कूल

Nalanda Darpan

वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय पिछले तीन दशक से राजनीति, अर्थ, अधिकार, प्रशासन, पर्यावरण, पर्यटन, धरोहर, खेल, मीडिया, कला, संस्कृति, मनोरंजन, रोजगार, सरकार आदि को लेकर स्थानीय, राष्ट्रीय एवं वैश्विक स्तर पर बतौर कंटेंट राइटर-एडिटर सक्रिय हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.