राजगीर नगर परिषद के लिपिक के खिलाफ थाना में जालसाजी की प्राथमिकी दर्ज

राजगीर (नालंदा दर्पण)। राजगीर नगर परिषद के निम्नवर्गीय लिपिक रवि कुमार के विरुद्ध राजगीर थाने में प्रथमिकी दर्ज करायी गयी है। उन पर धोखाधड़ी और जालसाजी का गंभीर आरोप लगाया गया है। सहायक समाहर्ता सह कार्यपालक पदाधिकारी दिव्या शक्ति के आदेश पर प्रमोद कुमार द्वारा यह प्राथमिकी दर्ज कराई गयी है। थानाध्यक्ष चन्द्रभानु ने इसकी पुष्टि की है।

प्राथमिकी के अनुसार वर्तमान में नगर परिषद में निम्नवर्गीय लिपिक के पद पर तैनात रवि कुमार के खिलाफ 20 हजार रुपये के बदले नक्शा पास करने एवं संबंधित दस्तावेजों में फर्जीवाड़ा करने की शिकायत जनता से कार्यपालक पदाधिकारी को प्राप्त हुई थी। उनके द्वारा शिकायतों की गहन जांच करने पर आरोपों की पुष्टि हुई है।

मंजू वर्मा से संबंधित फाइल पर मूल हस्ताक्षर के बजाय नगर पंचायत, राजगीर के पूर्व कार्यपालक पदाधिकारी शशि भूषण प्रसाद के हस्ताक्षर की रबर स्टांप छाप लगी है। इसमें नगर पंचायत, राजगीर की ओर से 8,856 रुपये का वित्तीय लेनदेन शामिल है।

यह दस्तावेज में जालसाजी का एक स्पष्ट मामला है, जो वित्तीय लेनदेन या संपत्ति विनिमय के लिए प्राधिकरण होने का दिखावा करता है। इसके साथ ही रवि कुमार द्वारा दिनांक 18.10. 2019 को किसी नूतन वर्मा से संबंधित आवासीय परिसर के अनुमोदन मानचित्र पर पूर्व कार्यपालक पदाधिकारी विपीन बिहारी सिंह, जो दिनांक 17.01.2019 को नगर पंचायत, राजगीर से स्थानांतरित हो चुके हैं, के हस्ताक्षर को प्रतिहस्ताक्षरित किया गया है। 18.10.2019 को नगर पंचायत में पदस्थ कार्यपालक पदाधिकारी प्रथमा पुष्पंकर थीं।

यह फिर से आधिकारिक दस्तावेजों में फर्जीवाड़ा करने में रवि कुमार की आदतन प्रकृति को स्थापित करता है। इसके अलावा पूर्व में भी रवि कुमार से कार्यालय की निर्गत पंजी की वास्तविक सामग्री को छिपाने और छेड़छाड़ किए गए अंक संख्या के विरुद्ध दूसरा पत्र जारी करने एवं व्हाइटनर का उपयोग करके कार्यालय के रजिस्टर में भी छेड़छाड़ करने की शिकायत सामने आयी है।

उपरोक्त के आलोक में रवि कुमार से किये गये स्पष्टीकरण में उनके द्वारा यह स्वीकार किया गया कि उन्होंने इश्यू रजिस्टर में छेड़छाड़ की है। यह फिर से रवि कुमार की आधिकारिक दस्तावेजों में आदतन छेड़छाड़ करने की आदत को स्थापित करता है।

[embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=QaodqeBi5SE[/embedyt]

[embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=-GElZBo17xs[/embedyt]

[embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=EN33zZE8EYA[/embedyt]

जंगली जानवरों ने हमला कर 40 बकरियों को मौत के घाट उतारा, ग्रामीणों में दहशत

युवक ने नग्न अवस्था में मोबाइल से ऑनलाइन वीडियो दिखाते हुए लगा ली फांसी

सरस्वती पूजा-शबे बारात को लेकर डीएम की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक

बिहारशरीफ सदर अस्पताल में नवजात की मौत मामले में सिविल सर्जन को लगी कड़ी फटकार

रामघाट में उपमुख्यमंत्री एवं प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सम्राट चौधरी का भव्य स्वागत

Show More

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker