अपराधनालंदाबिग ब्रेकिंगहिलसा

फर्जी विज्ञापन के जरिए ठगी करने के आरोप में नाबालिग समेत 2 गिरफ्तार

हिलसा (नालंदा दर्पण)। हिलसा थाना पुलिस ने हिलसा नगर के दारोगा कुआं मोहल्ले में छापेमारी कर एक नाबालिग समेत दो साइबर अपराधी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अपराधी के पास से चार स्मार्टफोन, एक एटीएम कार्ड एवं 9600 रुपए नगद बरामद किया गया है।

अनुमंडल पदाधिकारी सुमित कुमार ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि शहर के दारोगा कुआं मोहल्ला निवासी प्रसादी साव के मकान में कुछ साइबर अपराधियों द्वारा फर्जी सिम व फर्जी बैंक खाता का उपयोग कर फर्जी व्हाट्सएप अकाउंट बनाकर धानी इंस्टेंट पर्सनल लोन देने का फर्जी विज्ञापन दिया गया है। इस विज्ञापन के माध्यम से सीधे-साधे लोगों से ठगी किया जा रहा है।

इस सूचना के बाद थानाध्यक्ष अभिजीत कुमार के नेतृत्व में प्रसादी साव के मकान में छापामारी किया। छापामारी के दौरान नालंदा जिले के बेना थाना अंतर्गत बिरनामा गांव निवासी महेश सिंह के पुत्र चंद्रकांत कुमार एवं एक नाबालिक लड़का को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार साइबर अपराधी के पास से चार स्मार्टफोन एक एटीएम कार्ड एवं 9600 रुपए नगद बरामद किया गया है।

[embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=QaodqeBi5SE[/embedyt]

[embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=-GElZBo17xs[/embedyt]

[embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=EN33zZE8EYA[/embedyt]

जंगली जानवरों ने हमला कर 40 बकरियों को मौत के घाट उतारा, ग्रामीणों में दहशत

युवक ने नग्न अवस्था में मोबाइल से ऑनलाइन वीडियो दिखाते हुए लगा ली फांसी

सरस्वती पूजा-शबे बारात को लेकर डीएम की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक

बिहारशरीफ सदर अस्पताल में नवजात की मौत मामले में सिविल सर्जन को लगी कड़ी फटकार

रामघाट में उपमुख्यमंत्री एवं प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सम्राट चौधरी का भव्य स्वागत

Nalanda Darpan

वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »