Home नालंदा दो गुटों के बीच हुई भीषण गोलीबारी में महिला समेत चार लोग...

दो गुटों के बीच हुई भीषण गोलीबारी में महिला समेत चार लोग जख्मी

0

बिहार शरीफ (नालंदा दर्पण)।  नालन्दा जिले के मानपुर थाना क्षेत्र के अलौदीयासराय गांव में पुरानी रंजिश को लेकर दो गुटों के बीच जमकर गोलीबारी हुई। जिसमें 4 लोग घायल हो गये।

बताया जाता है कि मानपुर थाना क्षेत्र के अलौदीयासराय में पुरानी रंजिश को लेकर अचानक दो लोगो के बीच अचानक गोलीबारी होने लगी। जिसमें भोला सिंह और उनके पुत्र धीरज सिंह, पुत्री पिंकी देवी समेत 4 लोग गोली लगने से घायल हो गए।

इधर गोलीबारी की घटना के वाद गांव में अफरातफरी मच गई। जबकि गोलीबारी की घटना के बाद परिजनों ने तीनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल भर्ती कराया, जहाँ इलाज जारी है।

फिलहाल गोलीबारी के फीछे के कारण अभी स्प्ष्ट नहीं हो सकी है। इस गोलीबारी की घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंच मामले की जांच शुरू कर दिया है और दोषियों को चिन्हित कर गिरफ्तार करने की प्रयास कर रही है। बिहार शरीफ सदर डीएसपी डॉ. शिब्ली नोमानी सदर अस्पताल बिहारशरीफ पहुंच कर ईलाजरत घायलों से जानकारी ली है।

error: Content is protected !!
Exit mobile version