दोस्त ने ब्राउन शुगर और नशीली सुई की हैवी डोज देने के बाद पीट-पीटकर की हत्या

बिहारशरीफ (नालंदा दर्पण)। सोहसराय थाना क्षेत्र अंतर्गत सलेमपुर पंचाने नदी किनारे मकई की खेत में वरामद एक युवक के शव को लेकर सनसनीखेज खुलासा हुआ है। पुलिस ने अनुसंधान के दौरान इस हत्याकांड को लेकर ब्राउन शुगर एवं नशीली सुई सेवन को रेखांकित किया है।

दरअसल बीते 22 अप्रैल को सोहसराय पुलिस ने प्रमोद कुमार नामक एक युवक का शव सड़क किनारे मकई के खेत से वरामद किया था। शव को देखकर प्रतीत हुआ था कि उसकी पीट-पीटकर हत्या की गयी थी। इस मामले में पुलिस ने नीरज कुमार को गिरफ्तार किया है।

कहा जाता है कि मृतक प्रमोद कुमार और नीरज कुमार आपसे में गहरे मित्र थे। दोनों दिल्ली रहते थे। हत्या के दो पूर्व ही दोनों अपने घर लौटे थे।

पुलिस के अनुसरा हत्या से पहले दोनों दोस्त ने ब्राउन शुगर एवं नशीली सुई ली थी। दोनों के बीच 17 सौ रूपये का विवाद हुआ था। नशे की धुन में नीरज ने प्रमोद की ईंट-पत्थर से वार हत्या कर दी।

पुलिस के अनुसार इस मामले में गिरफ्तार नीरज कुमार किसी मैडम सुनीता का पुत्र है। मैडम सुनीता तब सुर्खियों में आई थी, जब पुलिस ने उसे शराब कांड के आरोप में गिरफ्तार किया था।

पुलिस के अनुसार ग्रामीणों ने सलेमपुर पंचाने नदी किनारे मकई की खेत में शव मिलने की सूचना दी थी। दिल्ली से आने के बाद रविवार की शाम दोनो घूमने के लिए निकले और नदी किनारे ब्राउन शुगर पीने के बाद दोनों ने नशे का इंजेक्शन लिया।

इसी दौरान दोनों के बीच बकाये 17 सौ रुपए को लेकर विवाद गहरा गया। इसी विवाद में हत्या कर दी गई। इसके बाद कहीं से जला हुआ मोबिल लाकर लगा दिया। लेकिन तकनीकी अनुसंधान के जरिए पुलिस हत्यारा दोस्त तक पहुंची और उसके पास से मृतक से छीने गया रूपए और स्टील का गले का चेन बरामद किया।

TRE-3 पेपर लीक मामले में उज्जैन से 5 लोगों की गिरफ्तारी से नालंदा में हड़कंप

ACS केके पाठक के भगीरथी प्रयास से सुधरी स्कूली शिक्षा व्यवस्था

दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक का बजट 2024-25 पर चर्चा सह सम्मान समारोह

पइन उड़ाही में इस्लामपुर का नंबर वन पंचायत बना वेशवक

अब केके पाठक ने लिया सीधे चुनाव आयोग से पंगा

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

error: Content is protected !!