छाछु बिगहा मोड़ पर सजा था गांजा बाजार, 7.30 किलो गांजा समेत 5 गिरफ्तार

कतरीसराय (नालंदा दर्पण)। मादक पदार्थों के खिलाफ कतरीसराय थाना पुलिस ने छाछु बिगहा मोड़ बाजार में छापेमारी कर ₹87 हजार नकद और 7.30 किलोग्राम गांजा जब्त किया। इस दौरान पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया। उसमें एक विधि विरुद्ध बालक भी शामिल है।

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि छाछु बिगहा मोड़ पर कुछ दुकानों और गुमटियों में अवैध रूप से गांजा बेचा जा रहा है। इस पर वरीय अधिकारियों से चर्चा के बाद गिरीयक पुलिस निरीक्षक मनीष भारद्वाज के नेतृत्व में थानाध्यक्ष सत्यम तिवारी द्वारा छापेमारी अभियान चलाया गया।

छापेमारी के दौरान विजय सिंह पिता स्व. कैलाश सिंह की गुमटी से 806.32 ग्राम गांजा और ₹86,950 नकद बरामद किया गया। विनोद सिंह पिता स्व. राम किशुन सिंह की गुमटी से 745 ग्राम गांजा मिला। सुबोध सिंह पिता स्व. राम किशुन सिंह की किराना दुकान से 1 किलो 775 ग्राम गांजा बरामद हुआ। एक विधि विरुद्ध बालक पिता कौशल सिंह की गुमटी से 460 ग्राम गांजा जब्त किया गया। रंजीत सिंह पिता स्व. भुनेश्वर सिंह, ग्राम सैदी की किराना दुकान से 5 किलो 406 ग्राम गांजा बरामद किया गया।

कतरीसराय थानाध्यक्ष सत्यम तिवारी ने बताया कि गुप्त सूचना पर छाछु बिगहा मोड़ और सैदी मोड़ के कई गुमटियों और दुकानों में छापेमारी की गई। इस दौरान न केवल भारी मात्रा में गांजा जब्त किया गया, बल्कि ₹87 हजार से अधिक नकद राशि भी बरामद हुई। सभी आरोपियों को हिरासत में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया के तहत जेल भेज दिया गया है।

पुलिस ने यह भी संकेत दिया है कि इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी पहचान की जा रही है और आगे भी ऐसे अभियानों को जारी रखा जाएगा। इस कार्रवाई से क्षेत्र में मादक पदार्थों के अवैध कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

अन्य समाचार