राजगीर महोत्सव जाना शिक्षक परिवार को पड़ा महंगा, दिनदहाड़े 30 लाख की चोरी, मकान मालिक पर फायरिंग

लहेरी थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े हुई इस वारदात के बाद बड़ी पहाड़ी मोहल्ले के लोग भयभीत हैं। उन्होंने इलाके में पुलिस सुरक्षा बढ़ाने और गश्ती तेज करने के साथ अपराधियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है

बिहारशरीफ (नालंदा दर्पण)। लहेरी थाना क्षेत्र अंतर्गत बड़ी पहाड़ी मोहल्ला में दिनदहाड़े लूट की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। शिक्षक सच्चिदानंद प्रसाद के फ्लैट में घुसकर बदमाशों ने करीब 30 लाख रुपये की नकदी और जेवरात चोरी कर फरार हो गए। वारदात के दौरान मकान मालिक प्रभुचंद पर गोली चलाई गई। जो उनकी बांह को छूते हुए निकल गई।

यह घटना उस समय की है, जब शिक्षक सच्चिदानंद स्कूल में थे और उनका परिवार राजगीर महोत्सव में गया हुआ था। फ्लैट के कमरे में लगे सीसीटीवी कैमरे से शिक्षक के बेटे ने अपने मोबाइल पर संदिग्ध गतिविधि देखी। उन्होंने तुरंत अपने पिता को इसकी सूचना दी।

उसके बाब सच्चिदानंद ने घटना की जानकारी मकान मालिक प्रभुचंद को दी। प्रभुचंद अपने फ्लैट पर पहुंचे तो उन्होंने एक बदमाश को चोरी का सामान ले जाते हुए देखा। जब उन्होंने बदमाश को पकड़ने का प्रयास किया तो अपराधियों ने उन पर तीन राउंड फायरिंग की। जिसमें एक गोली उनकी बांह को छूते हुए निकल गई। इसके बाद बाइक सवार बदमाश फरार हो गए।

शिक्षक सच्चिदानंद ने बताया कि उनके फ्लैट से नगदी और जेवरात मिलाकर लगभग 30 लाख रुपये की लूट हुई है। बदमाशों की इस हरकत से इलाके में दहशत का माहौल है।

सदर डीएसपी नुरुल हक ने बताया कि घटना के बाद एफएसएल की टीम को मौके पर बुलाया गया। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। अपराधियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

[web_stories title=”true” excerpt=”false” author=”false” date=”false” archive_link=”true” archive_link_label=”” circle_size=”150″ sharp_corners=”false” image_alignment=”left” number_of_columns=”1″ number_of_stories=”4″ order=”ASC” orderby=”post_date” view=”carousel” /]

Show More

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker