जंगली जानवरों के झुंड ने फिर मचाया आतंक, 10 मवेशी और 3 महिलाएं जख्मी

रहुई (नालंदा दर्पण)। इन दिनों रहुई प्रखंड के कई गांवों में जंगली जानवरों के आतंक से हजारों किसान और ग्रामीण त्रस्त है। अब सोसंदी पंचायत के चंदूआरा गांव में जंगली जानवरों के झूंड ने तीन महिला और दर्जनों मवेशियों के ऊपर हमला कर जख्मी कर दिया।

बताया जाता है कि चंदुआरा गांव में सबसे पहले जंगली जानवरों ने मवेशी के ऊपर हमला किया। जिसके बाद ग्रामीणों के द्वारा रतजगा कर अपने मवेशी को बचाने के लिए घर के बाहर खड़े थे। तभी जंगली जानवरों के झुंड ने ग्रामीणों के ऊपर हमला कर दिया। जंगली जानवरों के झुंड के आतंक से ग्रामीणों में दहशत देखा जा रहा है।

इसके पहले कमरपुर, दुलचंदपु,र कथराही गांव में जंगली जानवरों द्वारा हमला कर दर्जनों पालतु पशु समेत कई लोगों को जख्मी किया किया जा चुका है, लेकिन वन विभाग की ओर से अभी तक कोई भी ठोस पहल नहीं की गई है।

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »