नालंदाबिग ब्रेकिंगबिहार शरीफराजनीति

हरनौतः मंत्री ने भगवा रंग के कारण चर्चा का विषय बने विवाह भवन का किया उद्घाटन

Harnaut Minister inaugurates marriage hall which became topic of discussion due to saffron colorबिहारशरीफ (नालंदा दर्पण)। आज बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार क् गृह प्रखंड हरनौत में ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने  डाक बंगला रोड स्थित जिला परिषद के द्वारा 1.32 करोड़ की लागत खर्च से नवनिर्मित विवाह भवन और जिला परिषद मार्केट का उद्घाटन किया।

इस मौके पर नालंदा सांसद कौशलेंद्र कुमार, जिला परिषद अध्यक्ष पिंकी कुमारी, एमएलसी रीना यादव आदि लोग भी मौजूद थे। शिलापट्ट पर कार्य एजेंसी का नाम लिखा हुआ देखने को नहीं मिला।

बता दें कि जिला परिषद मद से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह प्रखंड हरनौत में 84 लाख रुपए की लागत खर्च से नवनिर्मित इस विवाह भवन पर भगवा रंग पहले से ही काफी चर्चा का विषय बना हुआ है। जदयू के कट्टर भाजपा विरोधी समर्थक इसे नहीं पचा पा रहे हैं। हालांकि ऐसे रंग-रोगन को राजनीति से जोड़कर नहीं देखा जानी चाहिए।

Nalanda Darpan

वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (mukesh bhartiy) पिछले तीन दशक से राजनीति, अर्थ, अधिकार, प्रशासन, पर्यावरण, पर्यटन, धरोहर, खेल, मीडिया, कला, संस्कृति, मनोरंजन, रोजगार, सरकार आदि को लेकर स्थानीय, राष्ट्रीय एवं वैश्विक स्तर पर बतौर कंटेंट राइटर-एडिटर सक्रिय हैं।