अपराधनालंदाबिग ब्रेकिंगबिहार शरीफ

भीषण डकैतीः एक अबला नारी को बनाया बंधक, मार-पीटकर लूट ली 8 लाख की संपति

रहुई (नालंदा दर्पण)। रहुई थाना क्षेत्र अंतर्गत इतासंग गांव में एक भयावह डकैती की घटना ने स्थानीय लोगों को दहशत में डाल दिया है। रात करीब 10:30 बजे लगभग घातक हथियारों से लैस आधे दर्जन डकैतों ने किरण देवी के घर पर धावा बोल दिया और उन्हें बंधक बना लिया। फिर दो घंटे तक मारपीट करते हुए करीब 70,000 रुपये नकद समेत 8 लाख रुपये मूल्य के संपति लूट लिए।

सूत्रों के अनुसार डकैतों ने महिला को जबरन बंधक बना लिया और जब उन्होंने विरोध किया तो डकैतों ने उनके हाथ बांधकर हत्या करने का भी प्रयास किया। इस बीच महिला ने शोर मचाने का प्रयास किया। जिसके बाद आसपास के लोग इकट्ठा हुए। लेकिन तब तक डकैत फरार हो चुके थे। घटना के समय महिला अपने घर में अकेली थी। जबकि उनके परिवार के अन्य सदस्य अहमदाबाद में थे।

रहुई थाना पुलिस ने डकैती की राशि को कम करते हुए एक लाख रुपये बताई। जिसमें 68,000 रुपये नकद और कुछ चांदी के आभूषण शामिल हैं। डकैत स्थानीय भाषा में बातचीत कर रहे थे। इससे यह स्पष्ट है कि वे स्थानीय थे।

डीएसपी संजय कुमार जायसवाल ने बताया कि यह डकैती स्थानीय गिरोह द्वारा की गई है। जिसे संभवतः यह पता था कि जिस घर में वे डकैती कर रहे हैं, वहां केवल एक महिला है। घटना स्थल पर डॉग स्क्वायड और एफएसएल टीम ने पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने इस मामले में संलिप्त बदमाशों की पहचान करने के लिए प्रयास तेज कर दिए हैं और जल्द ही मामले का उद्भेदन कर लिया जाएगा।

इस घटना ने रहुई थाना क्षेत्र के लोगों में भय का माहौल पैदा कर दिया है और सभी इस बात की प्रतीक्षा कर रहे हैं कि पुलिस जल्द से जल्द अपराधियों को पकड़ने में सफल हो। और इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति को रोकने के लिए ठोस कदम उठाए।

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Bihar Sharif covered with red flags regarding Deepnagar garbage dumping yard in nalanda ई BPSC टीचर बच्चों के बीच क्या मिमिया रहा है KK पाठक साहब? ई BPSC टीचर की गुंडई देख लीजिए KK पाठक साहब ! जानें भागवान महावीर के अनमोल विचार