नालंदाबिग ब्रेकिंगबिहार शरीफ

बिहारशरीफ पहुंची IG गरिमा मल्लिक, SP समेत पुलिस अफसरों की लगाई क्लास

बिहारशरीफ (नालंदा दर्पण)। आज बिहार पुलिस की पटना प्रक्षेत्र की आईजी गरिमा मल्लिक आज शुक्रवार को बिहारशरीफ पहुंचीं। उन्होंने एसपी अशोक मिश्रा समेत नालंदा जिले के कई पुलिस उपाधिक्षको एवं अन्य अधिकारियों के साथ बैठक की।

बैठक में उन्होंने विधि-व्यवस्था संधारण,लोकसभा चुनाव,रमजान,होली, अपराध नियंत्रण, लंबित मामलों की त्वरित निष्पादन, पुलिसिंग में सुधार, थाना स्तर पर कार्यप्रणाली, आमजन की समस्याओं का निवारण, महिलाओं की सुरक्षा, सामाजिक सद्भाव कायम रखने, शराबबंदी कानून का पालन, चुनाव तैयारी, यातायात व्यवस्था सुधार, पुलिस कर्मियों के कल्याण, और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की।

आईजी गरिमा मल्लिक ने सभी अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि वे अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी निष्ठा और लगन से करें। जनता की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है।

उन्होंने पुलिस कर्मियों को जनता के प्रति संवेदनशील रहने और उनकी समस्याओं का त्वरित निवारण करने का निर्देश दिया। उन्होंने थाना स्तर पर कार्यप्रणाली में सुधार लाने पर भी जोर दिया।

एसपी अशोक मिश्रा ने आईजी गरिमा मल्लिक को जिले में विधि-व्यवस्था की स्थिति और पुलिसिंग के बारे में जानकारी दी और बताया कि जिले में अपराध नियंत्रण पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है और लंबित मामलों का त्वरित निष्पादन किया जा रहा है।

मजदूर की पीट-पीटकर हत्या मामले में दोषी चंडी के 3 लोगों को उम्रकैद

बिहारशरीफ में ‘स्मार्ट लापरवाही’ से स्कूल की दीवार गिरी, कई जख्मी, दो गंभीर

पैसों की लेनदेन के विवाद में बी फार्मा के छात्र को गोली मारी

चिकसौरा थाना पुलिस ने किया मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा, 3 धंधेबाज गिरफ्तार

अचानक खलिहान में लगी आग में 12 बीघा खेत की फसल राख

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »