अपराधगाँव-जवारनालंदाबिग ब्रेकिंगबिहार शरीफभ्रष्टाचारहादसा

पंचाने नदी में अवैध खनन ने ली 2 पशुपालकों की जान, अन्य 2 गंभीर का चल रहा ईलाज

बिहारशरीफ (नालंदा दर्पण)। दीपनगर थाना इलाके के नदिऔना गांव में गुरुवार की शाम पंचाने नदी मवेशी चरा रहे चार मजदूर बालू से दब गए। जिसमें चाचा-भतीजा की मौत हो गई, जबकि, दो गंभीर रूप से जख्मी हो गए थे। जिसमें से एक की हालत नाजुक बताई जा रही है। 

मृतकों में स्व. नेपाली मांझी का 35 वर्षीय पुत्र शुगन मांझी और कारू मांझी का 18 वर्षीय पुत्र चिंटू मांझी शामिल है, एक जख्मी लालू मांझी को इलाज के लिए पावापुरी रेफर अस्पताल लाया गया, और एक को निजी क्लीनिक में इलाज चल रहा है।

दो युवकों की मौत से गांव में कोहराम मच गया, गांव में परिजनों की चीख पुकार गूंजने लगी है। ग्रामीण अवैध बालू के खनन के कारण आहर धंसने की बात कर रहे है।

सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंचकर दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल भेज दिया।

उल्लेखनीय है कि गांव वालों को जैसे ही आहर के बालू में धंसने की सूचना मिली तो गांव वाले तुरंत नदी पहुंचकर रेस्क्यू की और शव को बाहर निकाला।

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »