नगरनौसाअपराधनालंदाबिग ब्रेकिंगहिलसा

नगरनौसा के लच्छू बिगहा में बदमाशों ने दंपति को बंधक बनाकर लूटपाट की

नगरनौसा (नालंदा दर्पण)। नगरनौसा थाना क्षेत्र के लच्छू बिगहा गांव में बीती रात एक सनसनीखेज डकैती की घटना ने ग्रामीणों में दहशत फैला दी। तीन नकाबपोश बदमाशों ने हथियारों के बल पर दो घरों में घुसकर दंपति को बंधक बनाया और लाखों रुपये की संपत्ति लूटकर फरार हो गए। बदमाशों ने डकैती के दौरान विरोध करने पर बंदूक के कुंदे से मारपीट भी की, जिससे पीड़ितों को गंभीर चोटें आई हैं।

पुलिस के अनुसार रात के लगभग 1 बजे तीन नकाबपोश बदमाश लच्छू बिगहा गांव में घुसे। सबसे पहले बदमाशों ने गांव के रामाधीन प्रसाद के घर को निशाना बनाया। बदमाशों की आहट से घरवाले जाग गए। लेकिन इससे पहले कि वे कुछ कर पाते कि बदमाशों ने हथियारों के बल पर सभी को कब्जे में ले लिया। विरोध करने पर बदमाशों ने रामाधीन प्रसाद के साथ बंदूक के कुंदे से मारपीट की। जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं।

बदमाशों ने रामाधीन प्रसाद के घर से 10,000 रुपये नकद, सोने का हार, चांदी का पायल, चांदी का कटोरा, महंगे कपड़े, कांसा और पीतल के बर्तन लूट लिए। इसके बाद बदमाशों ने पड़ोस में रहने वाले सुखसागर प्रसाद के घर पर धावा बोला। वहां से उन्होंने 25,000 रुपये नकद, महत्वपूर्ण कागजात, एक साइकिल और अन्य कीमती सामान लूट लिया।

घटना की सूचना मिलते ही नगरनौसा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। प्रभारी डीएसपी रंजन कुमार ने बताया कि तीन बदमाशों ने इस घटना को अंजाम दिया है। पुलिस ने घटनास्थल से कुछ सुराग जुटाए हैं और आसपास के इलाकों में नाकाबंदी कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। सीसीटीवी फुटेज और स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के आधार पर जांच कर रहे हैं। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

वहीं, इस घटना के बाद लच्छू बिगहा गांव में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि रात में पुलिस गश्त की कमी के कारण बदमाश बेखौफ होकर इस तरह की वारदात को अंजाम दे रहे हैं। गांव के एक निवासी रामविलास ने बताया कि रात में पुलिस की गश्त नहीं होती। जिससे बदमाशों का मनोबल बढ़ा हुआ है। हमारी सुरक्षा के लिए प्रशासन को ठोस कदम उठाने चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

error: Content is protected !!
The unsolved mysteries of the ancient Nalanda University राजगीर पांडु पोखर एक ऐतिहासिक पर्यटन धरोहर Rajgir Sone Bhandar is the world’s biggest treasure Artificial Intelligence is the changing face of the future