नगरनौसा प्रखंड में कुल 13 पंसस में 9 ने गवांई कुर्सी, मात्र 4 की बची लाज

नगरनौसा (नालंदा  दर्पण )। नगरनौसा प्रखंड के त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में पंचायत समिति सदस्य के 13 पदों के लिए हुए चुनाव में महज सिर्फ 4 पूर्व पंचायत समिति सदस्यों ने अपनी सीट बरकरार ऱख पाने में सफल हुए।

अरियावां पंचायत भाग संख्या-1 से सत्येंद्र पासवान ने अपने प्रतिद्वंदी पिंटू पासवान को 596 वोटों से पराजित किया। वहीं खजुरा पंचायत भाग संख्या-2 से आशा देवी ने अपने प्रतिद्वंदी नीलम देवी को 10 वोटों से पराजित कर जीत हासिल की।

वहीं काछियावां पंचायत भाग संख्या-3 से ललिता कुमारी ने अपने प्रतिद्वंदी सुखी देवी को 619 वोटों से पराजित कर जीत हासिल किया। भाग संख्या-4 से निवर्तमान प्रखंड प्रमुख अंतरा देवी ने अपने प्रतिद्वंदी निशा भारती को 29 वोटों से हराया।

इसी तरह दामोदरपुर बलधा पंचायत भाग संख्या-5 से शिरोमणि कुमार उर्फ चंदन कुमार ने अपने प्रतिद्वंदी सूर्यकांत कुमार को 361 वोटों से पराजित कर जीत हासिल की।

वहीं भाग संख्या-6 से निवर्तमान पंचायत समिति सदस्य संजय कुमार वर्मा ने अपने प्रतिद्वंदी सुधीर कुमार को 33 वोटों से हराया।

वहीं नगरनौसा पंचायत भाग संख्या-7 से धर्मा कुमारी ने अपने प्रतिद्वंदी निर्जला देवी को 29 वोटों से पराजित कर जीत हासिल किया।

वहीं कैला पंचायत भाग संख्या-8 से रंजू कुमारी ने अपने प्रतिद्वंदी निवर्तमान पंचायत समिति सदस्य प्रविला कुमारी को 36 वोटों से मात दी।

भाग संख्या-9 से निवर्तमान पंचायत समिति सदस्य राजीव रंजन कुमार ने अपने प्रतिद्वंदी वीरेश कुमार को 470 वोटों से पराजित कर जीत हासिल की।

वहीं गोरायपुर पंचायत भाग संख्या-10 से निवर्तमान पंचायत समिति सदस्य मृदुला कुमारी ने अपने प्रतिद्वंदी विंदु देवी को 676 वोटों से पराजित कर जीत हासिल किया।

भुतहाखार पंचायत भाग संख्या-11से निवर्तमान पंचायत समिति सदस्य भुनेश्वर बिंद ने अपने प्रतिद्वंदी सन्नी कुमार को 1021 वोटों से पराजित कर जीत हासिल किया।

रामपुर पंचायत भाग संख्या-12 से सुमंती देवी ने अपने प्रतिद्वंदी रेखा कुमारी को 124 वोटों से पराजित कर जीत हासिल किया। वहीं भाग संख्या-13 से सुशीला कुमारी ने अपने प्रतिद्वंदी शशिकला देवी को 96 वोटों से मात दी।

 

1099 वोट से नगरनौसा जिला परिषद सदस्य निर्वाचित हुई अर्चना कुमारी

जानें नगरनौसा प्रखंड के पंचायतों में विजयी मुखिया के साथ अन्य प्रत्याशी को मिले कितने वोट ?

नगरनौसा के सारे मुखिया परिणाम घोषित,जानें कौन हारा-कौन जीता

नगरनौसाः कोई जीत रहा, कोई हार रहा, मतगणना जारी, इन 4 पंचायत के आए नतीजे

पीने का पानी चोरी के आरोपी को रिहा किया करते बोले जेजेबी जज- ‘सिर्फ बच्चे पैदा न करें, बल्कि…’

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »
error: Content is protected !!
The unsolved mysteries of the ancient Nalanda University राजगीर पांडु पोखर एक ऐतिहासिक पर्यटन धरोहर Rajgir Sone Bhandar is the world’s biggest treasure Artificial Intelligence is the changing face of the future