Homeगाँव-जवारमहादलित टोला में पीसीसी और नाली का उद्घाटन, बोली जिप सदस्य- इन...

महादलित टोला में पीसीसी और नाली का उद्घाटन, बोली जिप सदस्य- इन गांवों के विकास एक करोड़ स्वीकृत

इस्लामपुर (नालंदा दर्पण)। इसलामपुर के पश्चिमी जिला परिषद सदस्य अर्चना सिंहा ने गुलजार बाग महादलित टोला में मेन रोड से सार्वजनिक शौचालय तक जिला परिषद की पंचम राज्य वित आयोग योजना से 6.54 लाख लाख रुपए की लागत से निर्मित पीसीसी सड़क और नाली का उद्घाटन किया।

इस दौरान उन्होंने कहा कि जिस तरह से डा. भीमराव अम्बेदकर, कर्पूरी ठाकुर, सरदार बल्लभ भाई पटेल, महात्मा गांधी के विचार पर राज्य सरकार चलकर कार्य कर रही है, ठीक उसी विचारधारा के साथ इसलामपुर पश्चिमी क्षेत्र मे चौमुख विकास कार्य किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि एक करोड़ की लागत से क्षेत्र के विभिन्न गांवों मे विकास कार्य किया जाएगा। इसकी स्वीकृति मिल गयी है। इसमें इचहोस, संडा, अमनावा, चरनटई, दीनदयालगंज, मोहीउद्घीनगर, खोरमपुर आदि गांव शामिल है।

इस मौके पर जिला परिषद प्रतिनिधि सुमन पटेल, गोरेलाल, विकी कुमार, सर्वेश कुमार, रंजीत कुमार, सुभाष प्रसाद, शनी पटेल, राजकुमार यादव आदि लोग मौजूद थे।

𝕏 नालंदा दर्पण LIVE अपडेट

ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग अपडेट और लाइव पोस्ट सबसे पहले पाने के लिए हमारे X चैनल से जुड़ें।

📘 नालंदा दर्पण Facebook अपडेट

ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग अपडेट और लाइव पोस्ट सबसे पहले पाने के लिए हमारे Facebook पेज से जुड़ें।

▶ हमारा YouTube चैनल

लेटेस्ट न्यूज़, ब्रेकिंग अपडेट और वीडियो रिपोर्ट्स के लिए हमारे चैनल को सब्सक्राइब करें।

अभी देखें

सर्वजन खबरें