गाँव-जवारनालंदाबिग ब्रेकिंगबिहार शरीफ

चार दिवसीय गायत्री महायज्ञ को लेकर निकाली गई भव्य कलश यात्रा

बिहारशरीफ (नालंदा दर्पण)। रहुई प्रखण्ड के पचासा गांव के ब्रह्म बाबा मंदिर से चार दिवसीय गायत्री महायज्ञ को लेकर कलश यात्रा निकाली गई। इस कलश यात्रा में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया।

Grand Kalash Yatra taken out for four day Gayatri Mahayagya 3कलश यात्रा ब्रह्म बाबा मंदिर से शुरू होकर पचासा, मोरा तलाव गांव के विभिन्न मार्गों से होते हुए गायत्री पीठ पहुंची।

कलश यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं ने सिर पर कलश धारण कर भजन-कीर्तन करते हुए गायत्री माता की जयघोष लगाए। कलश यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं ने गांव के सभी देवी-देवताओं के मंदिरों में जाकर दर्शन-पूजन किया।

कलश यात्रा के बाद गायत्री पीठ में विधि-विधान से गायत्री महायज्ञ की शुरुआत की गई। महायज्ञ में गायत्री मंत्र का जाप किया जाएगा और हवन किया जाएगा। महायज्ञ के समापन पर भंडारे का आयोजन किया जाएगा।

Grand Kalash Yatra taken out for four day Gayatri Mahayagya 2

कलश यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं ने कहा कि गायत्री महायज्ञ से लोगों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आएगा। महायज्ञ के माध्यम से लोग गायत्री मंत्र का जाप कर अपने जीवन को सुखमय बना सकते हैं।

गायत्री महायज्ञ का आयोजन गायत्री परिवार द्वारा किया जा रहा है। गायत्री परिवार एक धार्मिक संगठन है जो गायत्री मंत्र के प्रचार-प्रसार के लिए कार्य करता है।

इस मौके पर राजद नेता कल्लू मुखिया, रंजीत मुखिया, पूर्व मुखिया नीतू देवी, आशीष कुमार, परशुराम बालराम, पुटुस कुमार, राजन कुमार, राजीव रंजन महतो, सुबोध यादब, आशीष कुमार के अलावे सैकड़ों ग्रामीण भक्त मौजूद रहे।

Nalanda Darpan

वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (mukesh bhartiy) पिछले तीन दशक से राजनीति, अर्थ, अधिकार, प्रशासन, पर्यावरण, पर्यटन, धरोहर, खेल, मीडिया, कला, संस्कृति, मनोरंजन, रोजगार, सरकार आदि को लेकर स्थानीय, राष्ट्रीय एवं वैश्विक स्तर पर बतौर कंटेंट राइटर-एडिटर सक्रिय हैं।