गाँव-जवारनालंदाबिग ब्रेकिंगहादसाहिलसा

Islampur fake news: ठनका से नहीं, करंट लगने से हुई दो सगे किसान भाईयों की मौत

LT power wire broke and fell while plowing the field 1
LT power wire broke and fell while plowing the field, two brothers died

बिहारशरीफ (नालंदा दर्पण)। Islampur fake news: इस्लामपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सकरी गांव में धान की खेत जुताई करने के दौरान दो सगे भाईयों की करंट लगने से मौत हो गई। खेत में जुताई के दौरान अचानक उपर से गए करंट प्रवाहित बिजली का लूंजपूंज तार टूटकर एक भाई के उपर गिर गया और उसे बचाने के क्रम में दूसरे भाई करंट की चपेट में आ गया, जिससे दोनों की मौके पर मौत हो गई।

इस मामले की पुष्टि करते हुए इस्लामपुर थानाध्यक्ष संजीव कुमार सिंह ने नालंदा दर्पण को बताया कि सकरी गांव निवासी बिरजू प्रसाद (50 वर्षीय) और विनोद प्रसाद (48 वर्षीय) नामक दो सहोदर किसान भाई के परिजन ने थाना इस मामले की लिखित शिकायत दर्ज करवाई है। जिसमें खेत जुताई के समय बिजली के तार टूटकर गिरने के कारण करंट लगने से हुई मौत बताया गया है। वहीं पुलिस पड़ताल में भी यह बात सामने आई है। ठनका गिरने से दो किसान भाईयों हुई मौत की सूचना कोरी अफवाह है।

बता दें कि इस दर्दनाक घटना को लेकर प्रायः अखबार एवं अन्य माध्यम से इस्लामपुर के सकरी गांव में ठनका गिरने से दो भाईयों की मौत की खबर प्रसारित की गई है।

कल्पित खबर में बताया गया है कि शुक्रवार को बारिश होने के दौरान मृतक दोनों भाई ने अपने खेत में कृषि कार्य के लिए अपने खेत को जोत रहे थे। इसी बीच बारिश के दौरान खेत के बगल में ही अचानक वज्रपात हो गया। जिसमें दोनों भाई ठनका की चपेट में आ गये। घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने दोनों भाइयों को निजी चिकित्सक के यहां इलाज के लिए लाया। जहां चिकित्सक ने जख्मी दोनों भाइयों को देखते ही मृत घोषित कर दिया। इस घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष संजीव कुमार सिंह घटनास्थल पर पहुंचकर मृतक दोनों किसानों के शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल भेज दिया।

दरअसल, आंचलिक पत्रकारिता की सबसे बड़ी समस्या देखी जा रही है कि प्रायः किसी एक मीडियाकर्मी द्वारा बिना पड़ताल किए सूचना लिखी जाती है और उसी अपुष्ट सूचना के आधार पर अन्य रिपोर्टर खबरें गढ़कर प्रेषित कर डालते हैं। इस्लामपुर के सकरी गांव की घटना को लेकर भी यही हुआ है। खबरें गढ़ने वाला पूरा ‘ग्रुप’ इसकी चपेट में आ गया है। 

[web_stories title=”true” excerpt=”false” author=”true” date=”false” archive_link=”true” archive_link_label=”” circle_size=”150″ sharp_corners=”false” image_alignment=”left” number_of_columns=”1″ number_of_stories=”4″ order=”DESC” orderby=”post_date” view=”carousel” /]

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

error: Content is protected !!