Homeनालंदाइस्लामपुर MLA ने मुख्यमंत्री संपर्क सड़क योजना पथ में पकड़ी भारी लूट,...

इस्लामपुर MLA ने मुख्यमंत्री संपर्क सड़क योजना पथ में पकड़ी भारी लूट, अधिकारी-ठेकेदार पर हो FIR

एकंगरसराय (नालंदा दर्पण)। इस्लामपुर विधायक राकेश कुमार रौशन ने एकंगरसराय प्रखंड के तेलहड़ा मनोहर बिगहा से मेदनी बिगहा पथ का निरीक्षण किया और उसमें भारी गड़बड़ी को देखते हुए दोषी पदाधिकारी और ठेकेदार पर प्राथमिकी दर्ज करने की जरुरत बताई।

Islampur MLA caught with huge loot in Chief Minister Contact Road Scheme path FIR against officer contractor 1यह पथ मुख्यमंत्री संपर्क सड़क योजना के द्वारा करीब डेढ़ करोड़  रुपए की लागत से एक माह पूर्व बनाया गया है, लेकिन ठेकेदार और पदाधिकारी दोनों मिलकर सरकारी राशि का दुरुपयोग किया गाया है।

इस योजना का क्रियान्वयन भी डीपीआर के अनुसार नहीं है और मेटल जहां 70 फीसदी रहना चाहिए और डस्ट 30 फीसदी रहना चाहिए, वही, इस पथ में डस्ट ज्यादा और मेटल कम है।

Islampur MLA caught with huge loot in Chief Minister Contact Road Scheme path FIR against officer contractor 2इस पथ का जहां कालीकरण किया गया है, उसमें बिना इमल्शन के ही कालीकरण कर दिया गया है, जिससे पथ अभी से ही उखाड़ना शुरू हो गया है और इस पथ को बनने के एक महीना बाद ही देखा जा सकता है कि पथ अभी जहां तहां दब गया है। उखाड़ रहा है।

विधायक द्वारा इस पथ की जांच के क्रम में देखा गाया कि पथ में बिना पुल पुलिया बनाए ही कार्य को पूर्ण कर दिया गाया है। जिससे किसानों के सामने पटवन की समस्या उत्पन हो गाया है और पदाधिकारी ने बिना जांच किये ठेकेदार को राशि का भुगतान कर सरकार के पैसे का बंदरबांट किया गया है।

जांच के दौरान माननीय विधायक राकेश कुमार रोशन ने बताया कि इस पथ की जांच मुख्यालय स्तर से टीम बनाकर कराया जाए जाना चाहिए और दोषी पदाधिकारी और ठेकेदार पर प्राथमिक की दर्ज होनी चाहिए।

𝕏 नालंदा दर्पण LIVE अपडेट

ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग अपडेट और लाइव पोस्ट सबसे पहले पाने के लिए हमारे X चैनल से जुड़ें।

📘 नालंदा दर्पण Facebook अपडेट

ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग अपडेट और लाइव पोस्ट सबसे पहले पाने के लिए हमारे Facebook पेज से जुड़ें।

▶ हमारा YouTube चैनल

लेटेस्ट न्यूज़, ब्रेकिंग अपडेट और वीडियो रिपोर्ट्स के लिए हमारे चैनल को सब्सक्राइब करें।

अभी देखें

सर्वजन खबरें