नालंदाबिग ब्रेकिंगबिहार शरीफशिक्षा

बिहार शरीफ के 15 केन्द्रों पर 18 जून को होगी ITICAT-2023 परीक्षा, तैयारी पूरी

बिहार शरीफ (नालंदा दर्पण)। औधौगिक प्रशिक्षण संस्थान प्रतियोगिता परीक्षा (ITICAT)- 2023  का आयोजन  18 जून (रविवार)  को किया जाएगा।

इस परीक्षा के आयोजन हेतु जिला मुख्यालय बिहारशरीफ में 15 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इन परीक्षा  केंद्रों पर 8180 परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षा एक पाली में पूर्वाह्न 11:00 बजे से अपराह्न 01:15 बजे तक होगी।

परीक्षार्थियों के लिए किसी भी प्रकार का इलेक्ट्रॉनिक उपकरण साथ ले जाना पूर्णत: वर्जित रहेगा। सभी परीक्षा केंद्रों पर जैमर लगाया जाएगा। सभी परीक्षार्थियों की बॉयोमेट्रिक उपस्थिति दर्ज की जाएगी।

स्वच्छ एवं कदाचार मुक्त परीक्षा के आयोजन हेतु इन परीक्षा केंद्रों पर 15 केंद्र प्रेक्षक तथा 30 स्टैटिक दंडाधिकारी प्रतिनियुक्त किए गए हैं।

साथ ही 5 गश्ती दल दंडाधिकारी एवं 4 उड़नदस्ता दंडाधिकारी भी प्रतिनियुक्त किए गए हैं, जो लगातार सम्बद्ध परीक्षा केंद्रों के बीच भ्रमणशील रहकर स्वच्छ एवं कदाचार मुक्त परीक्षा का आयोजन सुनिश्चित कराएंगे।

परीक्षा के आयोजन को लेकर जिला स्तरीय नियंत्रण कक्ष दूरभाष संख्या 06112- 235288 पर कार्यरत रहेगा। जिला स्तरीय नियंत्रण कक्ष में भी अलग से दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है।

सभी पदाधिकारियों को परीक्षा पर्षद द्वारा निर्गत दिशानिर्देशों का शत-प्रतिशत अनुपालन करते हुए परीक्षा का संचालन सुनिश्चित कराने का स्पष्ट रूप से निर्देश दिया गया।

सभी प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों को परीक्षा तिथि को प्रातः 8 बजे तक निश्चित रूप से अपने-अपने आवंटित परीक्षा केंद्र पर पहुंचने का निर्देश दिया गया।

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »