नालंदाबिग ब्रेकिंगमीडियाराजगीर

राजगीर होटल के बंद कमरे में JDU नेता द्वारा बार-बालाओं का अश्लील नाच आयोजन

राजगीर (नालंदा दर्पण)। अंतर्राष्ट्रीय पर्यटन स्थल राजगीर में नालंदा जदयू (JDU) सासंद कौशलेन्द्र कुमार के चौथी बार निर्वाचित होने की खुशी में बंद कमरे में भोजपूरी गाने पर बार बालाओं के अश्लील नाच करवाए जाने का वीडियो खूब वायरल हो रहा है।

बताया जाता है कि सांसद कौशलेंद्र कुमार की चौथी जीत की खुशी में जदयू जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इस कार्यक्रम का आयोजन जदयू व्यवसायिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष विजयकांत के द्वारा करवाया गया था। जिनका कुछ दिनों पहले ही पुलिस पर धौंस जमाने का ऑडियो और वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हुआ था। जिससे वे अचानक सुर्खियों में आ चुके थे।

जेदयू नेता विजयकांत द्वारा नालंदा सांसद कौशलेंद्र कुमार की जीत की खुशी में पर्यटन स्थल राजगीर के एक होटल में 30 जून रविवार को जनसंवाद कार्यक्रम एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। जिसमें बार बालाओं का नाच करवाया गया। हालांकि इस कार्यक्रम में तमाम एनडीए गठबंधन के नेताओं को निमंत्रण दिया गया था, लेकिन इस कार्यक्रम से सभी नेताओं ने किनारा कर लिया था।

अब इस वीडियो के वायरल होने के बाद पूरे जदयू पार्टी में हड़कप मच गया है। जदयू की राजनीतिक संस्कृति बार बालाओ की अश्लील नाच संस्कृति में बदलने की खूब चर्चा हो रही है। वीडियो वायरल होने के बाद फिलहाल जिले की सियासत काफी गरम हो गई है। जदयू नेता जहां अपना पल्ला झाड़ रहे हैं, वहीं विरोधी दल जदयू पर जमकर हमला बोल रहे हैं।

Nalanda Darpan

वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय पिछले तीन दशक से राजनीति, अर्थ, अधिकार, प्रशासन, पर्यावरण, पर्यटन, धरोहर, खेल, मीडिया, कला, संस्कृति, मनोरंजन, रोजगार, सरकार आदि को लेकर स्थानीय, राष्ट्रीय एवं वैश्विक स्तर पर बतौर कंटेंट राइटर-एडिटर सक्रिय हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

The unsolved mysteries of the ancient Nalanda University राजगीर पांडु पोखर एक ऐतिहासिक पर्यटन धरोहर Rajgir Sone Bhandar is the world’s biggest treasure Artificial Intelligence is the changing face of the future