इस्लामपुरचुनावनालंदाबिग ब्रेकिंगराजनीतिहिलसा

इस्लामपुर में जदयू की जोरदार वापसी, रूहेल रंजन ने राकेश रौशन को धूल चटाई

इस्लामपुर (नालंदा दर्पण)। नालंदा की राजनीति में हमेशा सरगर्मी भरी रहने वाली इस्लामपुर विधानसभा सीट पर इस बार जदयू ने जोरदार कमबैक किया हैं। जदयू के रूहेल रंजन ने राजद प्रत्याशी निवर्तमान विधायक राकेश कुमार रौशन को भारी अंतर से हराकर सबको चौंका दिया हैं। उन्होंने राजद उम्मीदवार को 32,239 वोटों के बड़े मार्जिन से शिकस्त दी दी।

यहां चुनाव की तारीख 6 नवंबर को पहले फेज में पड़ी थी, जब वोटरों ने अपने फैसले से राजनीतिक समीकरण बदल दिए। इस्लामपुर की यह सीट 1951 में पहली बार विधानसभा क्षेत्र के रूप में उभरी थी। उस ऐतिहासिक चुनाव में कांग्रेस के शरण प्रसाद शर्मा ने जीत हासिल कर इतिहास रचा था।

तब से लेकर अब तक यहां 17 बार चुनाव हो चुके हैं और वोटरों की पसंद समाजवादी विचारधारा वाली पार्टियों की ओर झुकी रही हैं। इनमें से 11 बार समाजवादी दलों ने कब्जा जमाया, जबकि भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (CPI) ने तीन बार और कांग्रेस ने चार बार जीत का स्वाद चखा।

पिछले विधानसभा चुनाव 2020 में तस्वीर कुछ और थी। तब राजद के राकेश कुमार रौशन ने जदयू के चंद्रसेन प्रसाद को महज 3,698 वोटों के अंतर से हराकर सत्ता हथिया ली थी। लेकिन इस बार का परिणाम पूरी तरह उलट गया।

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.