अन्य
    Friday, October 18, 2024
    अन्य

      झारखंड पर्यटन अधिकारी दल ने नालंदा की धरोहरों का किया परिभ्रमण

      राजगीर (नालंदा दर्पण)। झारखंड प्रदेश के 40 सदस्यीय पर्यटन पदाधिकारियों के दल द्वारा राजगीर, नालंदा और पावापुरी के ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और प्राकृतिक धरोहरों का परिभ्रमण किया गया।

      झारखंड के पर्यटन पदाधिकारियों द्वारा राजगीर और नालंदा में पर्यटकों को दी जाने वाली सुविधाओं, पर्यटकों की सुरक्षा आदि का भी अध्ययन किया गया।

      पर्यटन पदाधिकारियों ने राजगीर के केबिन रोपवे का आनंद लेने के बाद घोड़ाकटोरा झील में वोटिंग का भरपूर आनन्द लिया गया। उन्होंने जू सफारी, नेचर सफारी का सैर कराने के बाद ग्लास ब्रिज और ससपेंस ब्रिज आदि का भी भरपूर लुफ्त उठाया ।

      वेणुवन का भ्रमण करने के बाद पर्यटक सूचना केंद्र में प्रभारी पर्यटन पदाधिकारी संजय कुमार द्वारा उन सभी का जोरदार स्वागत किया गया। बिहार पर्यटन का ब्रोसर, पर्यटन साहित्य, बैग, किट आदि उन्हें उपलब्ध कराया गया।

      राजगीर के विरासतों, धरोहरों और प्राकृतिक सौन्दर्य को करीब से निहारने के बाद झारखंड के पर्यटन पदाधिकारियों का दल नालंदा के विश्व धरोहर का भ्रमण किया।

      दुनिया के पहले आवासीय विश्वविद्यालय प्राचीन नालंदा विश्वविद्यालय के भग्नावशेष को देखकर और उसके इतिहास को जानकर पर्यटन अधिकारी बहुत तो खुश नजर आये। भीषण गर्मी के बावजूद उनके द्वारा प्राचीन नालंदा विश्वविद्यालय के भग्नावशेषों का भ्रमण किया गया।

      बौद्ध सर्किट नालंदा के बाद जैन सर्किट पावापुरी पहुंचकर जैन धर्म के 24 वें तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी की निर्माण भूमि, पावापुरी का दर्शन दल के द्वारा किया गया। उनके द्वारा जल मंदिर और मंदिर के अंदर महावीर स्वामी का दर्शन व नमन किया गया।

       विम्स पावापुरी में चिकित्साकर्मियों के साथ मारपीट, देखें X पर वायरल वीडियो

      नालंदा पुरातत्व संग्रहालय: जहां देखें जाते हैं दुनिया के सबसे अधिक पुरावशेष

      राजगीर अंचल कार्यालय में कमाई का जरिया बना परिमार्जन, जान बूझकर होता है छेड़छाड़

      राजगीर में बनेगा आधुनिक तकनीक से लैस भव्य संग्रहालय

      कहीं पेयजल की बूंद नसीब नहीं तो कहीं नाली और सड़क पर बह रही गंगा

      LEAVE A REPLY

      Please enter your comment!
      Please enter your name here

      This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

      संबंधित खबर

      error: Content is protected !!
      विश्व को मित्रता का संदेश देता वैशाली का यह विश्व शांति स्तूप राजगीर सोन भंडारः जहां छुपा है दुनिया का सबसे बड़ा खजाना यानि सोना का पहाड़ राजगीर वेणुवन की झुरमुट में मुस्कुराते भगवान बुद्ध राजगीर बिंबिसार जेल, जहां से रखी गई मगध पाटलिपुत्र की नींव