नालंदाबिग ब्रेकिंगबिहार शरीफमीडियाराजनीति

पत्रकारों ने कैंडल मार्च निकाल अररिया के पत्रकार विमल को दी श्रद्धांजलि, घटना की तीव्र निंदा

बिहारशरीफ (नालंदा दर्पण)। बिहार के अररिया में प्रिंट मीडिया के साथी विमल कुमार की हत्या से जिले के पत्रकारों में शोक की लहर है। शुक्रवार की शाम पत्रकारों ने अस्पताल चौक पर कैंडल मार्च निकाल कर दिवंगत साथी को श्रद्धांजलि दी।

इस मौके पर पत्रकारों ने सरकार से हत्यारों की त्वरित गिरफ्तारी और पीड़ित परिवार के लिए 50 लाख मुआवजा की मांग की। पत्रकारों ने सरकार से  जर्नलिस्ट प्रोटेक्शन बिल लाने की भी मांग की।

इस मौके पर सुजीत कुमार वर्मा, सुनील कुमार सिन्हा, रामाशंकर सिंह, राजेश सिंह, राजकुमार मिश्रा, सोनू पांडेय, राज सिंह, प्रणय राज, अमृतेश कुमार, सूरज कुमार, संतोष कुमार, ऋषि कुमार, रोहित कुमार, महमूद, मुर्शीद आलम, संजीव कुमार, अमीत कुमार, प्रदीप कुमार, रमेश कुमार, गोल्डन कुमार, राजेश विश्वकर्मा, मनोज सिन्हा उर्फ मुन्ना, सुशील सिन्हा, डायमंड कुमार, नीरज सिन्हा, राजीव कुमार, संजीव कुमार-2 समेत अन्य पत्रकार मौजूद थे।

इधर दूसरी तरफ बिहार श्रमजीवी पत्रकार यूनियन नालंदा के पूर्व अध्यक्ष दीपक कुमार विश्वकर्मा ने भी इस घटना की तीव्र निंदा करते हुए इस हत्या को लोकतंत्र की हत्या बताया।

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »