29.2 C
Bihār Sharīf
Friday, September 29, 2023
अन्य

    पावापुरी थाना से महज 150 मीटर की दूर बंदूक के बल लाखों की लूट, एक लुटेरे को लगी गोली

    पावापुरी (नालंदा दर्पण)। गिरियक का सहायक थाना पावापुरी से महज लगभग 150 मीटर की दूरी पर एक घर में आधा दर्जन लुटेरों ने बंदूक के बल पर बंधक बना कर 3 लाख की संपत्ति लूट ली। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

    Just 150 meters away from Pawapuri police station looted lakhs of rupees with the help of gun a robber got shotलुटेरों ने सीढी के सहारे घर पर चढ़े और घटना को अंजाम दिया। घटना स्थल पर सीढ़ी, लुटेरों के चप्पल, लोहे का सरिया और एक बेड पर एक गोली मौजूद था। बदमाशो ने बंदूक के बल पर पूरे घर का छानबीन कर गोदरेज में रखे आभूषण और घर में रखे 18000 रुपए लूट लिए।

    घर मालकिन नेहा भारती ने बताया कि बीती देर रात जब वह सो रही थी, उसी दरमियान लगभग साढ़े 11 बजे लगभग आधा दर्जन लुटेरे आ धमके और बंदूक के बल पर बंधक बना लिया तथा मेरे कान की बाली जबरदस्ती छीनने लगे। उसी क्रम में गोली चल गई ,जिसमें एक लुटेरे के हांथ में गोली लग गयी। कान की बलि जबरदस्ती लूटने के क्रम में दोनों कान कट गएः लुटेरों ने मारपीट भी की।

    नेहा भारती ने बताया कि वह पटना जिला के दानीमाना गांव निवासी अमित कुमार की पत्नी है और पावापुरी क्षेत्र के शिकरपुर गांव में उनका मायका है तथा 3 साल से अपना घर बना कर पावापुरी में ही रह रही है।

    कुछ दिन पहले दौलत निवासी दीपक कुमार के घर में चोरों ने 5 लाख की संपत्ति चुरा ली है और पूरी पुलिस अभी तक इसका पता नहीं लगा पाई है। यही नहीं पावापुरी थाना के सामने जल मंदिर की दीवार तोड़ दिया जाता है। पुलिस मूकदर्शक बनी रहती है।