नालंदाबिग ब्रेकिंगराजगीर

राजगीर डीएसपी ने कैपिटल हिल होटल से शराब समेत एक व्यक्ति को पकड़ा, कमरा सील

राजगीर (नालंदा दर्पण)। अंतर्राष्ट्रीय पर्यटन-आस्था नगरी राजगीर के धुर्वा मोड़ अवस्थित कैपिटल हिल होटल से एक बोतल अंग्रेजी शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार राजगीर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी प्रदीप कुमार को कैपिटल हिल होटल में शराब परोसे जाने की सूचना मिली थी। इसके बाद उन्होंने होटल में छापामारी की और होटल के कमरा नंबर-210 से एक बोतल शराब के साथ एक व्यक्ति को धर दबोचा।
फिलहाल पुलिस ने होटल के उस कमरे को सील कर दिया है, जहाँ से शराब के साथ व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। इसमें होटल प्रबंधन की भूमिका संदिग्ध बताई जा रही है। होटल में कहीं भी सीसीटीवी कैमरा नहीं लगा है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker