अपराधनालंदाबिग ब्रेकिंगबिहार शरीफ

नूरसराय ट्रक लूटकांड का ईनामी कैला 5 माह बाद जहानाबाद में धराया

बिहारशरीफ (नालंदा दर्पण)। नालंदा पुलिस ने नूरसराय ट्रक लूटकांड के मुख्य आरोपी और 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश राकेश कुमार उर्फ कजला उर्फ कैला को गिरफ्तार कर एक बड़ी सफलता हासिल की है। यह गिरफ्तारी जहानाबाद जिले से की गई है।

सदर डीएसपी 2 संजय कुमार जसवाल के अनुसार विगत 6 सितंबर 2024 की रात 9:15 बजे नूरसराय थाना क्षेत्र में हिंदुस्तान यूनिलीवर कंपनी का माल लदे एक ट्रक को अज्ञात अपराधियों ने लूट लिया था। इस घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मनीष कुमार उर्फ अमित कुमार, संतोष कुमार और विक्की कुमार नामक तीन आरोपियों को लूटे गए सामान के साथ गिरफ्तार कर लिया था। उन्हें 10 सितंबर 2024 को जेल भेजा गया था।

इस लूटकांड का मुख्य आरोपी राकेश कुमार उर्फ कजला उर्फ कैला उस समय से फरार चल रहा था। पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी के लिए 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने जहानाबाद जिले में छापा मारकर राकेश कुमार को गिरफ्तार किया। कैला पर न केवल इस लूटकांड का आरोप है, बल्कि उसके खिलाफ कई गंभीर आपराधिक मामले भी दर्ज हैं। जहानाबाद महिला थाने में उसके खिलाफ पॉक्सो एक्ट और एससी/एसटी एक्ट के तहत भी मामला दर्ज है।

इस कार्रवाई में पुलिस अवर निरीक्षक रजनीश कुमार, थानाध्यक्ष नूरसराय थाना, पुलिस अवर निरीक्षक रमेश पासवान, राजू कुमार, राकेश कुमार, अनिल पासवान सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे।

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

The unsolved mysteries of the ancient Nalanda University राजगीर पांडु पोखर एक ऐतिहासिक पर्यटन धरोहर Rajgir Sone Bhandar is the world’s biggest treasure Artificial Intelligence is the changing face of the future