कतरीसरायअपराधनालंदाबिग ब्रेकिंगराजगीर

शादी के 5 दिन बाद प्रेमी संग फरार हुई दुल्हन अचानक थाना पहुंची!

कतरीसराय (नालंदा दर्पण)। कतरीसराय थाना क्षेत्र के छाछुविगहा गांव से शादी के महज पांच दिन बाद दुल्हन के प्रेमी के साथ फरार होने का मामला सामने आया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए करीब दस दिनों के भीतर युवती को बरामद कर लिया। न्यायालय में बयान दर्ज होने के बाद बालिग होने के कारण युवती को उसकी इच्छा के अनुसार माता-पिता के सुपुर्द कर दिया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार छाछुविगहा गांव निवासी विनेश कुमार, पिता कारू राम ने कतरीसराय थाना में प्राथमिकी दर्ज कराते हुए बताया कि उनकी शादी 20 अप्रैल 2026 को हिन्दू रीति-रिवाज के अनुसार नवादा जिले के शाहपुर निवासी गणेश राम की पुत्री अन्नु कुमारी के साथ हुई थी।

पीड़ित पति के अनुसार विवाह के बाद से ही उसकी पत्नी एक मोबाइल नंबर पर घंटों बातचीत किया करती थी। उसने आशंका जताई कि युवती का किसी युवक से पूर्व से प्रेम संबंध था।

आवेदन में कहा गया है कि 2 मई 2026 की सुबह करीब साढ़े तीन बजे उसकी पत्नी अचानक घर से लापता हो गई। काफी खोजबीन के बाद भी उसका कोई पता नहीं चलने पर मामले की सूचना पुलिस को दी गई।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तकनीकी अनुसंधान और मानवीय सूचना तंत्र के आधार पर जांच शुरू की। कांड के अनुसंधानकर्ता एसआई संजय दास ने बताया कि उपलब्ध साक्ष्यों और तकनीकी जांच के आधार पर युवती के परिजनों पर दबाव बनाया गया, जिसके बाद युवती स्वयं थाना में उपस्थित हुई।

पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए युवती को न्यायालय में प्रस्तुत किया। न्यायालय में बयान दर्ज होने के बाद युवती के बालिग होने के कारण उसे उसकी इच्छा के अनुसार माता-पिता को सौंप दिया गया। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

Nalanda Darpan

वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (mukesh bhartiy) पिछले तीन दशक से राजनीति, अर्थ, अधिकार, प्रशासन, पर्यावरण, पर्यटन, धरोहर, खेल, मीडिया, कला, संस्कृति, मनोरंजन, रोजगार, सरकार आदि को लेकर स्थानीय, राष्ट्रीय एवं वैश्विक स्तर पर बतौर कंटेंट राइटर-एडिटर सक्रिय हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.