नगरनौसानालंदाबिग ब्रेकिंगहादसाहिलसा

हिलसा-भोभी मार्ग पर पलटा ओवरलोडेड ई-रिक्शा, चार स्कूली बच्चों समेत कई जख्मी

हिलसा (नालंदा दर्पण)। हिलसा-भोभी मार्ग पर दाहा बिगहा गांव के समीप एक ओवरलोडेड ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। इस हादसे में चार स्कूली बच्चों समेत कई यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ई-रिक्शा हिलसा से भोभी की ओर जा रहा था। वाहन पर क्षमता से अधिक सवारी और सामान लदा हुआ था। दाहा बिगहा गांव के पास पहुंचते ही चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा, जिससे ई-रिक्शा अचानक सड़क पर पलट गया। हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई और आसपास के लोग मौके पर जुट गए।

इसी दौरान कामता पंचायत के पूर्व मुखिया पवन कुमार संयोगवश उसी मार्ग से गुजर रहे थे। उन्होंने तत्काल मानवता का परिचय देते हुए पलटे ई-रिक्शा में फंसे बच्चों और अन्य यात्रियों को बाहर निकाला। इसके बाद सभी घायलों को इलाज के लिए निजी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है।

घायलों में दाहा बिगहा गांव निवासी राजीव रविदास की 10 वर्षीय पुत्री प्रियंका कुमारी, निरंजन ठाकुर की 10 वर्षीय पुत्री अस्मिता कुमारी, मदारपुर गांव निवासी देवनंदन बिंद की 60 वर्षीय पत्नी मीना देवी, इंद्रदेव जमादार की 50 वर्षीय पत्नी महापतिया देवी तथा राजेश बिंद की 50 वर्षीय पत्नी सरोज देवी शामिल हैं।

स्थानीय लोगों ने बताया कि क्षेत्र में लगातार ओवरलोडिंग के साथ ई-रिक्शा संचालन किया जा रहा है, जिससे आए दिन हादसों की आशंका बनी रहती है। लोगों ने प्रशासन से यातायात नियमों के पालन और ओवरलोड वाहनों पर कार्रवाई की मांग की है।

Nalanda Darpan

वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (mukesh bhartiy) पिछले तीन दशक से राजनीति, अर्थ, अधिकार, प्रशासन, पर्यावरण, पर्यटन, धरोहर, खेल, मीडिया, कला, संस्कृति, मनोरंजन, रोजगार, सरकार आदि को लेकर स्थानीय, राष्ट्रीय एवं वैश्विक स्तर पर बतौर कंटेंट राइटर-एडिटर सक्रिय हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.