खेल-कूदनालंदाबिग ब्रेकिंगराजगीर

Khelo India Youth Games: राजगीर स्पोर्ट्स अकादमी में हॉकी खिलाड़ियों का प्रशिक्षण शुरू

राजगीर (नालंदा दर्पण)। बिहार में खेलों के क्षेत्र में एक नया इतिहास रचा जा रहा है। पहली बार राज्य में खेलो इंडिया यूथ गेम्स (Khelo India Youth Games) 2025 का आयोजन होने जा रहा है, जो 4 से 15 मई तक चलेगा। इस प्रतिष्ठित आयोजन में हॉकी सहित कई खेलों में राज्य के युवा प्रतिभाएं अपनी काबिलियत दिखाएंगी।

इस बड़े मंच की तैयारी के लिए बिहार के होनहार हॉकी खिलाड़ियों का प्रशिक्षण राजगीर स्पोर्ट्स अकादमी में शुरू हो चुका है। यह प्रशिक्षण न केवल खिलाड़ियों के कौशल को निखारेगा, बल्कि बिहार को राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित करने का मौका भी देगा।

प्रशिक्षण शिविर में बालक और बालिका वर्ग से 30-30 खिलाड़ियों को शामिल किया गया है। इन खिलाड़ियों को खेलो इंडिया यूथ गेम्स तक उच्च स्तरीय प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। ताकि वे प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर सकें। प्रशिक्षण की जिम्मेदारी संभालने के लिए दो अनुभवी कोच नियुक्त किए गए हैं, जो खिलाड़ियों को तकनीकी और शारीरिक दोनों स्तरों पर तैयार कर रहे हैं। इनमें से ही चुने गए खिलाड़ियों से बिहार की बालक और बालिका हॉकी टीमें गठित की जाएंगी।

राज्य खेल अकादमी के उप निदेशक मिथलेश कुमार ने इस पहल के बारे में विस्तार से जानकारी दी और बताया कि हमारा लक्ष्य इन युवा खिलाड़ियों को ऐसा प्रशिक्षण देना है कि वे राष्ट्रीय मंच पर बिहार का नाम रोशन कर सकें। इसके लिए सभी जरूरी संसाधन और सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। खिलाड़ियों को हॉस्टल में रहने की व्यवस्था दी गई है, जहां उनके खान-पान, स्वास्थ्य और प्रशिक्षण का पूरा ध्यान रखा जा रहा है।

Nalanda Darpan

वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (mukesh bhartiy) पिछले तीन दशक से राजनीति, अर्थ, अधिकार, प्रशासन, पर्यावरण, पर्यटन, धरोहर, खेल, मीडिया, कला, संस्कृति, मनोरंजन, रोजगार, सरकार आदि को लेकर स्थानीय, राष्ट्रीय एवं वैश्विक स्तर पर बतौर कंटेंट राइटर-एडिटर सक्रिय हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

The unsolved mysteries of the ancient Nalanda University राजगीर पांडु पोखर एक ऐतिहासिक पर्यटन धरोहर Rajgir Sone Bhandar is the world’s biggest treasure Artificial Intelligence is the changing face of the future